India vs England: टीम इंडिया ने कोलकाता में बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ टी-20 सीरीज का आगाज किया। टीम ने पहले मुकाबले में इंग्लिश टीम को सात विकेट से रौंद दिया। टीम की जीत की वजह वरुण चक्रवर्ती रहे, जिन्होंने अपने कोटे के चार ओवरों में सिर्फ 23 रन खर्च करते हुए तीन अहम विकेट झटके। उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को भी आउट किया, जिन्होंने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 68 रनों की पारी खेली।
इंग्लैंड की टीम इन झटकों से कभी नहीं उभर पाई और स्कोरबोर्ड पर इतने रन नहीं टांग सकी कि वो भारतीय बल्लेबाजों के सामने चुनौती पेश कर सके। वरुण को उनके इस जोरदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया। उनकी इस धांसू गेंदबाजी के बाद भारत के पूर्व भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने उनके चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम में जगह नहीं बनाने पर निराशा जताई है।
चक्रवर्ती का ना चुना जाना बड़ी चूक- कार्तिक
उन्होंने कहा कि चक्रवर्ती का आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नहीं चुना जाना एक बड़ी चूक है। कार्तिक का मानना है कि वरुण का मौजूदा फॉर्म इतना अच्छा है कि उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, खासकर 22 जनवरी को टी-20 सीरीज की इतनी मजबूत शुरुआत करने के बाद।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: ऐतिहासिक जीत के बाद भी टेंशन में कप्तान सूर्यकुमार, आंकड़े दे रहे गवाही
चार स्पिनर के साथ उतरा है भारत
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत ने चार स्पिनरों के साथ उतरने का फैसला किया है। इसमें चोट से उबरने के बाद कुलदीप यादव की वापसी हुई है। टीम में कुलदीप के अलावा रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर जैसे अनुभवी स्पिनर भी शामिल हैं। कार्तिक को लगता है कि वरुण को उनकी क्षमताओं और फॉर्म के लिए चुना जाना चाहिए था। वरुण ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले विजय हजारे ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन किया है, जहां उन्होंने तमिलनाडु के लिए खेलते हुए छह मैचों में 18 विकेट लिए।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: 79 रन की विस्फोटक पारी, फिर भी अभिषेक शर्मा नहीं बने प्लेयर ऑफ द मैच, ये खिलाड़ी पड़ा भारी
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
27 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
45 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines