IND vs ENG Dhruv Jurel Stumped Ollie Pope Kuldeep Yadav Bowling: भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। वहीं पहले खेलते हुए जैक क्रॉली और बेन डकेट ने ठीक शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़े। इसके कुलदीप यादव ने डकेट को चलता किया और भारत को पहला विकेट दिलवाया। फिर लंच से ठीक पहले कुलदीप ने अपना दूसरा विकेट झटका और ओली पोप को स्टंप आउट करवा दिया। पर पोप के इस विकेट में कुलदीप से ज्यादा विकेटकीपर ध्रुव जुरेल का रोल था।
ध्रुव जुरेल ने दिलाई सफलता!
आपको बता दें कि कुलदीप यादव ने एमएस धोनी के कार्यकाल में डेब्यू किया था। वह अक्सर कहते थे कि विकेट के पीछे से माही भाई का सपोर्ट उन्हें मिलता है। जब धोनी ने संन्यास लिया तो अचानक कुलदीप की गेंदबाजी का ग्राफ गिर गया। हालांकि, पिछले एक दो साल में उन्होंने वापसी कर ली है। अब उन्होंने जिस तरह ओली पोप का विकेट लिया और जुरेल ने स्टंपिंग की। उसने धोनी की याद दिला दी। ध्रुव जुरेल ने धोनी वाला काम किया और विकेट बॉल से ठीक पहले कुलदीप से कहा कि, ‘बढ़ेगा आगे…बढ़ेगा आगे…।’ इसके तुरंत बाद कुलदीप ने गुगली गेंद फेंकी और जुरेल ने तेजी से गिल्लियां उड़ा दीं।
ध्रुव जुरेल की शानदार स्टंपिंग का वीडियो
कुलदीप यादव ने झटके दोनों विकेट
इस पारी में भारतीय टीम के लिए शुरुआत में गेंदबाज विकेट के लिए तरसते दिखे। इसके बाद कुलदीप यादव ने दो विकेट झटक लिए। उन्होंने बेन डकेट के बाद ओली पोप का भी विकेट लिया। खास बात यह है कि चर्चा इस मैच से पहले थी कि धर्मशाला की पिच तेज गेंदबाजों की मददगार हो सकती है। ऐसे में कुलदीप यादव को बाहर करके तीन पेसर खिलाने की चर्चा थी। मगर कुलदीप ने दिखा दिया कि अगर ऐसा होता तो शायद बहुत बड़ी गलती हो जाती।
कुलदीप यादव की पहली सफलता
4-1 से सीरीज कब्जान पर भारत की नजरें
टीम इंडिया सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त ले चुकी है। ऐसे में धर्मशाला टेस्ट में भारतीय टीम जीत दर्ज करते हुए 4-1 से सीरीज कब्जाना चाहेगी। सीरीज हालांकि, भारत हारा तो भी उसी के नाम रहेगी। लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज भारत को पोजीशन मजबूत करने के लिए धर्मशाला टेस्ट जीतना होगा।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: एबी डिविलियर्स की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर में होगी वापसी, फैंस के खिले चेहरे
यह भी पढ़ें- WPL 2024: पहली जीत के बाद गुजरात को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines