India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज 22 जनवरी से शुरू होने जा रही है। ऑस्ट्रेलिया से बॉर्डर-गावस्कर सीरीज गंवाने के बाद रोहित शर्मा की सेना अब जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा अभी नहीं की गई है। इस सीरीज में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की वापसी तय है। अर्शदीप क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारतीय बॉलिंग यूनिट का अहम हिस्सा रहे हैं, जहां उन्होंने पिछले साल भी जोरदार प्रदर्शन किया। उनके पास इंग्लिश टीम के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है।
अर्शदीप वर्तमान समय में भारत की ओर से टी-20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जिनके नाम 95 विकेट हैं। अगर वह इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में पांच विकेट लेने में कामयाब हो जाते हैं तो वह इस फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले भारत के पहले गेंदबाज बन जाएंगे। उन्हें इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय बनने और युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ दो और विकेट की जरूरत है।
यह भी पढ़ें: टी-20 के बाद टेस्ट से भी संन्यास लेने जा रहे रविंद्र जडेजा? इंस्टाग्राम पोस्ट से मची हलचल
अर्शदीप के लिए शानदार रहा था पिछला साल
अर्शदीप पिछले साल टी-20 इंटरनेशनल में 35 विकेट लेकर भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। वो 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप में भी संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे और तब उन्होंने 17 विकेट अपने नाम किए थे। उनके अलावा अफगानिस्तान के फजलहक फारूकी ने भी टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी करते हुए 17 विकेट अपने नाम किए थे।
चैम्पियंस ट्रॉफी की टीम में शामिल हो सकते हैं अर्शदीप
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम में शामिल होने वाले तीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज हैं। इन तीनों में से केवल दो ही प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाएंगे, जबकि हार्दिक पांड्या तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद शमी का टीम में शामिल होना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा।
यह भी पढ़ें: Champions Trophy में आज तक नहीं टूटा राहुल द्रविड़ का यह रिकॉर्ड, रोहित-विराट के पास मौका
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
1 hr agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
1 hr agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
2 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
3 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
4 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
5 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
12 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
13 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
13 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines