India vs England ODI Series: टीम इंडिया अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज के मुकाबले 14, 16 और 19 जुलाई को खेले जाएंगे. इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें कई बड़े खिलाड़ियों की वापसी हुई है, जबकि कुछ स्टार खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है. वहीं, पिछली भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का हिस्सा रहे 6 स्टार खिलाड़ी इस बार टीम में जगह नहीं मिली हैं.
अफगानिस्तान वनडे सीरीज का हिस्सा रहे 3 खिलाड़ी हुए बाहर
इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित भारतीय वनडे टीम में हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में शतक जड़ने वाले युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को टीम में जगह नहीं मिली है. जायसवाल के अलावा, स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे और तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को भी शामिल नहीं किया गया है. हर्ष और प्रिंस दोनों ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में प्रभावित किया था, लेकिन चयनकर्ताओं ने अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है और उन्हें टीम से बाहर कर दिया है.
शुभमन गिल की अगुवाई वाली इस टीम में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है. वहीं, ऑलराउंडर अक्षर पटेल की टीम में वापसी हुई है. माना जा रहा है कि चयनकर्ता उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों का अहम हिस्सा मान रहे हैं. इसके अलावा, तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने अपनी जगह बरकरार रखी है. गुरनूर बरार को भी लगातार अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है और उन्हें टीम में बनाए रखा गया है.
पिछली IND vs ENG ODI के मुकाबले कितनी बदली टीम इंडिया?
भारत और इंग्लैंड के बीच पिछली वनडे सीरीज फरवरी 2025 में भारत में खेली गई थी. उस सीरीज के मुकाबले मौजूदा भारतीय टीम में कई बदलाव देखने को मिले हैं. पिछली सीरीज का हिस्सा रहे 6 स्टार खिलाड़ी इस बार टीम में शामिल नहीं हैं. इनमें यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती और रवींद्र जडेजा का नाम शामिल हैं. इन खिलाड़ियों की जगह चयनकर्ताओं ने नए कॉम्बिनेशन पर भरोसा जताया है.
IND vs ENG वनडे सीरीज 2025 में ऐसी थी भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह.
ये भी पढ़ें- IND vs IRE: टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, चोट के चलते आयरलैंड दौरे से बाहर हुआ ये स्टार गेंदबाज
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार.
ये भी पढ़ें- शतक भी बेकार! यशस्वी जायसवाल टीम इंडिया से बाहर, इंग्लैंड दौरे से आखिर क्यों हो गए ‘इग्नोर’?
संबंधित खबरें
गंभीर को नहीं वैभव पर भरोसा? लक्ष्मण की कोचिंग में मिले हैं लगातार मौके
44 mins agoसूर्या फिर हुए इग्नोर, रणजी ट्रॉफी के अगले मैच के लिए मुंबई की टीम का ऐलान
1 hr agoPM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
8 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
9 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
9 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
10 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
10 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
11 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines