हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG 2nd ODI Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें दूसरा वनडे मुकाबला? जानें मोबाइल से TV तक की पूरी डिटेल्स

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा. पहले मुकाबला जीतने के बाद टीम इंडिया दूसरे मैच में भी जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम के इरादे से मैदान पर उतरेगी. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन
India vs England (Image generated by AI)

IND vs ENG 2nd ODI Live Streaming: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया की नजर दूसरे वनडे मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने होगी. इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी धमाल मचाते हुए नजर आएंगे.

वहीं, हैरी ब्रूक की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. इतना ही नहीं, दूसरे वनडे का समय भी बदल गया है. ऐसे में आइए जानते हैं आप इस मुकाबले कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

कब और कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच गुरुवार, 16 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमें कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में आमने-सामने होंगी. यह मैच दोनों ही टीमों के लिए अहम मानी जा रही है.

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा IND vs ENG 2nd ODI मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू हुआ था, लेकिन दूसरा मैच के समय में बदलाव हुआ है. भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस इसके आधे घंटे पहले यानी 5 बजे होगा.

टीवी पर कहां देखें IND vs ENG 2nd ODI मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के चैनलों पर देखा जा सकता है. यहां फैंस विभिन्न भाषाओं में लाइव मैच का आनंद उठा सकते हैं.

विज्ञापन

कहां देखें IND vs ENG 2nd ODI मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

भारतीय फैंस जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

फ्री में कहां देखें IND vs ENG 2nd ODI मैच?

अगर आप भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच फ्री में देखना चाहते हैं तो आप डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर इस मुकाबले को मुफ्त में लाइव देख सकते हैं. इसके लिए बस आपके पास DD फ्री डिश का कनेक्शन होना चाहिए और आप घर बैठे बिना एक पैसा खर्च किए लाइव मैच लुत्फ उठा सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ICC की नई रैंकिंग में 4 भारतीय खिलाड़ियों ने मचाई तबाही, इन प्लेयर्स को हुआ नुकसान

IND vs ENG: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा.

इंग्लैंड: बेन डकेट, विल जैक्स, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, जोश टोंग, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स और रेहान अहमद.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का बड़ा धमाका, पहले टी20 में बांग्लादेश को 32 रनों से रौंदा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola