IND vs ENG: 'अगर मैं कप्तान होता तो...' ऋषभ पंत को सचिन तेंदुलकर से मिला बड़ा 'गुरुमंत्र'

India vs England 1st Test: भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज में उपकप्तान ऋषभ पंत का अहम रोल होने वाला है, इसके अलावा उनके कंधों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी है। वहीं बल्लेबाजी को लेकर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पंत को गुरुमंत्र दिया है।

rishabh pant

सचिन तेंदुलकर

विज्ञापन

India vs England 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच आज से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहला मैच लीड्स में भारतीय समयानुसार 3:30 बजे शुरू होगा। टेस्ट क्रिकेट टीम एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रही है, बदलाव के इस दौर में टीम इंडिया शुभमन गिल की अगुवाई में इंग्लैंड का सामना करने के लिए तैयार है। वहीं इस सीरीज में टीम इंडिया के उपकप्तान ऋषभ पंत है, इसके अलावा पंत की बल्लेबाजी में भी अहम भूमिका होने वाली है। इस बीच महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पंत को गुरुमंत्र दिया है।

सचिन तेंदुलकर की पंत को सलाह

ईएसपीएन के हवाले से सचिन तेंदुलकर ने कहा “मुझे पता है कि बाकी समय में वह जो भी करेगा वह टीम के हित में होगा, लेकिन दृष्टिकोण अलग होना चाहिए। उसे अपने दिमाग में लचीलापन रखना होगा। अगर ऐसे समय होते हैं जब आप खेल को बचाना चाहते हैं, तो उसे रक्षात्मक दृष्टिकोण अपनाना पड़ सकता है, मान लीजिए एक घंटे या 45 मिनट या कभी-कभी दो घंटे के लिए, जहां उसे खेल से जोखिम भरे शॉट्स को बाहर रखना होगा और उतना आक्रामक नहीं होना होगा।”

विज्ञापन

आगे उन्होंने कहा “दस में से नौ बार, यदि मैं कप्तान हूं, तो मैं कहूंगा, ‘बस मैदान पर जाओ और अपना खेल खेलो, किसी चीज की चिंता क्यों करो।’ यदि आप खेल को बचाने के बारे में सोच रहे हैं, तो यही वह समय होता है जब दृष्टिकोण थोड़ा बदल जाता है।”

विज्ञापन

नंबर-5 पर बल्लेबाजी करेंगे पंत

इस सीरीज में ऋषभ पंत नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था। इंग्लैंड में पंत के आंकड़े भी शानदार है। अभी तक पंत ने इंग्लैंड की धरती पर 9 टेस्ट मैच खेले हैं, इस दौरान उनके बल्ले से 556 रन निकले। इसके अलावा इंग्लैंड पंत 2 शतक और 2 अर्धशतक लगा चुके हैं। अब इंग्लैंड में पंत का रोल काफी अहम रहने वाला है, अक्सर टेस्ट क्रिकेट में उनको निडर होकर खेलते हुए देखा जाता है, लेकिन कई बार इसी चक्कर में पंत खराब शॉट खेलकर आउट हो जाते हैं। ऐसे में इसबार पंत को अपनी बल्लेबाजी में थोड़ा संभालकर खेलने की जरुरत है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ