---विज्ञापन---

खेल angle-right

‘रोहित-विराट और अश्विन नहीं…’, सीरीज शुरू होने से पहले बेन स्टोक्स ने क्या कहा?

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले बेन स्टोक्स ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और आर अश्विन के रिटायरमेंट पर बड़ा बयान दिया है।

---खबर नीचे जारी है---

IND vs ENG: बेन स्टोक्स की अगुवाई में इंग्लैंड क्रिकेट टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार है। आखिरी बार भारत ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में घरेलू सरजमीं पर धूल चटाई थी। ऐसे में इंग्लैंड हर हाल में भारत से बदला लेना चाहेगी। कई अरसे बाद भारतीय टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली और आर अश्विन टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। क्योंकि तीनों ही खिलाड़ियों ने टेस्ट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। हालांकि तीनों खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी पर बेन स्टोक्स ने बड़ा बयान दिया है।

टास्क आसान नहीं- स्टोक्स

गुरुवार 19 जून को बेन स्टोक्स ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रोहित, विराट और अश्विन के बारे में बहुत कुछ कहा गया। इसका मतलब यह नहीं है कि जो भी उनकी जगह लेगा, उसके खिलाफ गेंदबाजी या बल्लेबाजी करना आसान होगा। तीन बड़े नामों ने देश के लिए शानदार काम किया है। स्टोक्स के बयान से साफ हो गया कि वह मौजूदा भारतीय टीम को हल्के में लेने की गलती नहीं करना चाहते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

इसके अलावा जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी पर भी उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह एक शानदार गेंदबाज हैं। वह एक खतरा बनने जा रहे हैं, लेकिन हम एक व्यक्ति पर ध्यान केंद्रित नहीं करने जा रहे हैं। शुभमन गिल के लिए नई नेतृत्व भूमिका के साथ भारतीय क्रिकेट के लिए रोमांचक समय है।

जसप्रीत बुमराह पर सभी की निगाहें होने वाली हैं। क्योंकि स्टार गेंदबाज टेस्ट प्रारूप में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। जस्सी ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 32 विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा साल 2024 में खेली गई इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भी दिग्गज खिलाड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया था। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में जस्सी को भारतीय टीम से खासा उम्मीदें हैं। हालांकि वह अपने वर्क लोड को मैनेज करने के लिए सभी 5 मैच नहीं खेलेंगे। वह इंग्लैंड दौरे पर 3 से 4 टेस्ट मैच खेल सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

 

First published on: Jun 19, 2025 10:18 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola