IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर को चेन्नई में खेला जाएगा। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का भी ऐलान कर दिया है। इस सीरीज के साथ रेड बॉल गेम में विराट कोहली वापसी करने जा रहे हैं। इस सीरीज में विराट कोहली के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। वो इस सीरीज में कई बड़े स्टार्स को पीछे छोड़ सकते हैं।
विराट कोहली के निशाने पर होगा ये बड़ा रिकॉर्ड
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ सात टेस्ट मैचों की 9 पारियों में 820 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 7 टेस्ट मैचों की दस पारियों में 560 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर चेतेश्वर पुजारा हैं। उन्होंने 5 मैचों की आठ पारियों में कुल 468 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर विराट कोहली हैं। ऐसे में पुजारा को पीछे छोड़ने के लिए उन्हें सिर्फ 32 रनों की जरूरत है। अगर वो चेन्नई में पहले टेस्ट मैच में 32 रन बना लेते हैं तो वो इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे।
इसके अलावा उनके पास राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ने का भी मौका है। उन्हें राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ने के लिए 124 रन बनाने हैं। ऐसे में अगर वो इन दोनों टेस्ट मैच में 124 रन बना लेते हैं तो बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे।
ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी ने आकाशदीप को क्या दिया था गुरुमंत्र? 9 विकेट लेकर गेंदबाज ने खोला राज
दोनों टेस्ट मैच खेल सकते हैं विराट कोहली
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान किया है। हालांकि इस बात की संभावना बेहद कम है कि उन्हें दूसरे टेस्ट मैच आराम दिया जाए। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली के पास इस कारनामे को करने के लिए दो टेस्ट मैच की 4 पारियां होगी।
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए भारत की टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल।
ये भी पढ़ें: ENG vs SL: पथुम निसांका ने रच दिया इतिहास, सेंचुरी ठोक मचाई तबाही, बने ये कारनामा करने वाले श्रीलंका के पहले बल्लेबाज
संबंधित खबरें
माइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
28 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
36 mins agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
1 hr agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
3 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
4 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
10 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
10 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
10 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines