IND vs BAN Test Cricket Series: भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से 2 मैचों की टेस्ट क्रिकेट सीरीज शुरू होने जा रही है। इस सीरीज के पहले मैच के लिए बीसीसीआई की ओर से 16 सदस्यीय टीम के नाम का ऐलान कर दिया गया है।
चेन्नई में होने वाले इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 कैसी होगी, इस पर तमाम क्रिकेट फैंस मंथन करने में जुटे हुए हैं। इस बीच इस रिपोर्ट में हम टीम इंडिया की पहले टेस्ट मैच के लिए संभावित प्लेइंग-11 क्या होगी, उसके बारे में चर्चा करेंगे।
बदले क्रम में नजर आ सकते हैं केएल राहुल
टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी केएल राहुल एक समय टेस्ट क्रिकेट में पारी की शुरुआत करते हुए नजर आते थे, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट क्रिकेट सीरीज में उनके क्रम में बदलाव हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केएल राहुल ओपनिंग के बजाय वनडे क्रिकेट की तरह नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Video: कौन हैं 6.3 फीट के तूफानी गेंदबाज नाहिद राणा? जिन्होंने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन
पंत को भी मिल सकता है मौका
टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में ऋषभ पंत की जगह भी लगभग पक्की ही नजर आ रही है। दलीप ट्रॉफी में भी ऋषभ पंत ने अच्छे प्रदर्शन से टीम मैनेजमेंट को अपनी ओर आकर्षित किया है। ऋषभ पंत को अगर टीम मैनेजमेंट प्लेइंग-11 में शामिल करता है तो ध्रुव जुरेल को मौका मिलना मुश्किल होगा।
इऩ्हें मौका मिल पाना मुश्किल
पहले टेस्ट मैच में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सरफराज खान का खेलना मुश्किल है। माना जा रहा है कि वो दलीप ट्रॉफी में अपनी टीम के साथ बने रहेंगे। वहीं, टीम इंडिया में पहली बार जगह बनाने वाले मीडियम पेसर यश दयाल का भी प्लेइंग-11 में शामिल हो पाना मुश्किल नजर आ रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम संभवत: तेज गेंदबाज के रूप में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ जाएगी। जबकि, टीम स्पिन गेंदबाज के रूप में रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और अनुभवी रवींद्र जडेजा पर अपना भरोसा रखेगी। ऐसे में यश दयाल और चाइनामैन कुलदीप यादव दोनों ही गेंदबाजों को पहले मैच में बेंच पर बैठना पड़ सकता है।
पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: पहले मैच में सरफराज खान को मौका मिलना मुश्किल, बड़ी वजह आई सामने, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
जसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
28 mins agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
41 mins agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
49 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का होगा राज?
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ चौथा T20I मुकाबला? जानें LIVE एक्शन डिटेल्स
1 hr agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
1 hr agoअर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
2 hrs agoपिछली बार करोड़ों में बिके 5 खिलाड़ी, इस बार कीमत हो सकती है आधी
2 hrs agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब-कहां देखें LIVE
2 hrs agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines