Tanzim Hasan Sakib Virat Kohli: बांग्लादेश के खिलाड़ी कभी नहीं सुधर सकते। टी-20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में बांग्लादेश के गेंदबाज तंजीम हसन ने एक बार फिर बदतमीजी की। भारत-बांग्लादेश के बीच खेले गए मैच में बांग्लादेश के गेंदबाज तंजीम हसन ने विराट कोहली का विकेट चटकाकर अग्रेशन दिखाया। तंजीम को ये जोश दिखाना भारी पड़ सकता है। आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है और तंजीम को इस तरह आंखें दिखाने पर क्या सजा मिल सकती है…
आंखें दिखाकर मनाया जश्न
हुआ यूं कि आठवें ओवर तक विराट कोहली शानदार बल्लेबाजी कर बांग्लादेश के पसीने छुड़ा रहे थे। कोहली 27 गेंदों में 1 चौका-3 छक्का ठोक 37 रन जड़ चुके थे। तभी तंजीम हसन आए और पहली गेंद डाली, जिस पर विराट कोहली ने आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वे चूके और बॉल गिल्लियां बिखेरते हुए बाहर निकल गई। जैसे ही तंजीम को ये विकेट मिला। वह जोश से भर गए। तंजीम ने इसके बाद विराट कोहली की तरफ आंखें दिखाते हुए जश्न मनाया।
आईसीसी की आचार संहिता का उल्लंघन
तंजीम को विराट कोहली को आंखें दिखाना भारी पड़ सकता है। ये इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की आचार संहिता का उल्लंघन माना जा सकता है। इसके लिए सजा का प्रावधान किया गया है। इस नियम के तहत यदि कोई खिलाड़ी बल्लेबाज के आउट होने पर भाषा, क्रिया या इशारे से बल्लेबाज को अपमानित या नीचा दिखाते की कोशिश करता हो तो उस पर मैच फीस का जुर्माना या फिर डिमेरिट पॉइंट दिया जा सकता है।
हाल ही में मिल चुकी है सजा
आपको बता दें कि तंजीम पर हाल ही में अनुच्छेद 2.12 के तहत आईसीसी की ओर से कार्रवाई की थी। उन पर नेपाल के बल्लेबाज रोहित पौडेल को आउट करने के बाद कुछ इसी तरह का बिहेव करने पर एक्शन लिया गया था। उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया था। यह 24 महीने की अवधि में उनका पहला अपराध था। नियम के मुताबिक, दो डिमेरिट अंक एक टेस्ट या दो वनडे या दो टी20 इंटरनेशनल मैचों पर बैन लगा सकते हैं। जबकि कोई खिलाड़ी 24 महीने के दौरान चार या इससे ज्यादा डिमेरिट अंक तक पहुंचता है, तो उस पर बैन लगा दिया जाता है।
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: इस दिन हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान, IPL के स्टार खिलाड़ियों पर नजरें
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: सेमीफाइनल की रेस से बाहर नहीं हुई USA की टीम, इस चमत्कारिक समीकरण से करेगी क्वालीफाई
ये भी पढ़ें: लगातार 6 मैच जीतने के बाद भी सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक सकती है साउथ अफ्रीका
ये भी पढ़ें:- IND Vs BAN: मैच से पहले रोहित, विराट और जडेजा ने किया ये काम, तीनों हैं आउट ऑफ फॉर्म
ये भी पढ़ें:- वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, फंस गया साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड का सेमीफाइनल टिकट
संबंधित खबरें
पांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
12 mins ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
35 mins agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
46 mins agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
1 hr agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines