IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। फैंस इस समय बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बांग्लादेश ने हाल में ही पाकिस्तान के खिलाफ 2-0 से ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। लंबे ब्रेक के बाद टीम इंडिया क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने वाली है। इस सीरीज में टीम इंडिया को बांग्लादेश के स्पिनर्स से बचकर रहने की जरूरत है। हालांकि बांग्लादेश के एक युवा तेज गेंदबाज भी टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। इस तेज गेंदबाज का नाम है नाहिद राणा।
जानें कौन हैं नाहिद राणा
बांग्लादेश के इस 21 वर्षीय तेज गेंदबाज ने अभी तक अपने करियर में सिर्फ 3 ही मैच खेलें हैं। लेकिन इतने कम समय में भी उन्होंने अपनी पहचान बना ली है। उनकी सबसे खास बात ये है कि वो उन्हें बुमराह विकेट टेकिंग गेंदबाज माना जा रहा है। उनकी हाइट 6.3 फीट है और वो लगातर 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। हाइट ज्यादा होने की वजह से उन्हें एक्स्ट्रा बाउंस भी मिलता है, जिससे बल्लेबाजों को काफी ज्यादा दिक्कत होती है।
ये भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ने 32 गेंद में ठोका तूफानी शतक, 17 छक्के लगाकर उधेड़ दी गेंद, देखें वीडियो
बाबर और रिजवान को किया परेशान
पाकिस्तान के खिलाफ नाहिद राणा ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच में 44 रन देकर चार विकेट हासिल किए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी रफ्तार से बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को को भी परेशान किया था। इस मैच की पहली पारी में उन्होंने रिजवान को आउट किया था। जबकि दूसरी पारी में उन्होंने बाबर आजम को आउट किया था।
जानें कैसा रहा है सफर
उनका जन्म बांग्लादेश के चपई नवाबगंज में 2 अक्टूबर 2002 को हुआ था। उन्होंने 18 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने 21 आल की उम्र में ही बांग्लादेश के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने अभी तक बांग्लादेश के लिए 3 टेस्ट मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 18 मैचों में 74 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा उन्होंने 10 मैचों में 26 विकेट लिए हैं।
ये भी पढ़ें: क्या विनेश फोगाट ने छिपाया सच? पेरिस में केस लड़ने वाले वकील हरीश साल्वे ने किया बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines