IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है। इस सीरीज के पहले मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। पहले टेस्ट मैच के लिए जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत की वापसी हुई है। इसके अलावा दलीप ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले यश दयाल और आकाश दीप को भी मौका मिला है। दो मैचों की रेड बॉल सीरीज का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में हैं।
श्रेयस अय्यर हुए बाहर
लगातार फॉर्म से जूझ रहे श्रेयस अय्यर को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मौका नहीं मिला है। वो दलीप ट्रॉफी में भी कुछ खास नहीं कर पाए थे। इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में उनका प्रदर्शन निराशाजनक था।
टेस्ट टीम में हुई ऋषभ पंत की वापसी
बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया में वो विकेटकीपर शामिल किए गए हैं। इसमें ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल हैं। पंत का दिसंबर 2022 में कार एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद से ही वो टेस्ट टीम से बाहर चल रहे थे। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच में साल 2022 में खेला था। उनकी वापसी भी हो गई है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर केएल राहुल भी विकेटकीपिंग कर सकते हैं।
टीम इंडिया में शामिल किए गए चार स्पिनर्स
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया ने चार स्पिनर्स शामिल किए हैं। टीम में रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को शामिल किया गया है। चेन्नई की पिच स्पिनर्स के लिए मदद मानी जाती है। ऐसे में जडेजा और अश्विन बांग्लादेश के बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।
पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह , यश दयाल
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
10 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines