IND vs BAN: भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा मैच कानपुर में खेल रही है। इस मैच में भारतीय बल्लेबाज कमाल कर रहे हैं। अब तक यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली जैसे बल्लेबाज कृतिमान रच चुके हैं। वहीं अब भारतीय टीम ने भी ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड को चकनाचूर करते हुए इतिहास रचा है। भारतीय टीम टेस्ट फॉर्मेट में सबसे तेज 200 रन बनाने वाली टीम बन गई है।
भारतीय टीम ने रच दिया इतिहास
भारत ने इस मैच में 25 ओवर में 204 रन बनाकर टेस्ट फॉर्मेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। इससे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। ऑस्ट्रेलिया ने ये रिकॉर्ड साल 2017 में अपना नाम बनाया था। ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में 28.1 ओवर में पाकिस्तान के खिलाफ ये कारनामा किया था। हालांकि अब ये रिकॉर्ड भारत ने अपने नाम कर लिया है।
जायसवाल और कोहली ने भी रचा इतिहास
इस मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी भी बने। उन्होंने 31 गेंद में 50 रन पूरा कर इतिहास रच दिया। उन्होंने सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ अपने नाम किया था। सहवाग ने साल 2008 में 32 गेंदो में अर्धशतक लगाया था।
विराट कोहली के नाम खास उपलब्धि
वहीं विराट कोहली ने भी इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी की और एक खास उपलब्धि को अपने नाम कर लिया। विराट ने इस मैच में 35 गेंद में 47 रन बनाए थे। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में 27000 रन पूरे भी कर लिए।
भारतीय बल्लेबाजों का जलवा
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 233/10 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारत ने 285/9 रन बनाकर पारी घोषित कर दिया। भारत की ओर से जायसवाल ने 51 गेंदों में 72 रन बनाए थे। जबकि रोहित शर्मा ने 11 गेंदों में 23 रन बनाए। उनके अलावा केएल राहुल ने 43 गेंदों में 68 रनों की शानदार पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: जायसवाल ने रचा इतिहास, सहवाग के 16 साल पुराने रिकॉर्ड को किया चकनाचूर
संबंधित खबरें
दिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
43 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
45 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
1 hr agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines