IND vs BAN Kanpur Test: भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है। टीम ने चेन्नई में खेले गए पहले मुकाबले में बांग्लादेश पर 280 रनों से एकतरफा जीत हासिल की थी। टीम ने दूसरे मैच के लिए 16 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है, जिसमें एक नाम सरफराज खान का भी है। सरफराज को पहले मैच में मौका नहीं मिला था। उनकी जगह टीम ने प्लेइंग इलेवन में केएल राहुल को मौका दिया था। हालांकि चेन्नई टेस्ट में राहुल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। ऐसा होने के बाद राहुल की जगह सरफराज को मौका मिलने की उम्मीद की जा रही थी।
हालांकि अब माना जा रहा है कि राहुल को टीम दूसरे मैच में भी मौका दे सकती है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यही वजह है कि बीसीसीआई सरफराज को ईरानी ट्रॉफी में खेलने के लिए रिलीज कर सकती है। ऐसा होता है तो सरफराज बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में एक भी मैच खेले बिना ही बाहर जाएंगे।
ये भी पढ़ें:- धोनी की चाल, जोगिंदर शर्मा का ओवर और श्रीसंत का कैच; भारत ने पाकिस्तान को ऐसे चटाई थी धूल
सरफराज को लेकर क्या बोले अजीत अगरकर?
इसके लेकर हेड सिलेक्टर अजीत अगरकर का भी मानना है कि अगर टीम में कोई खिलाड़ी घायल नहीं है तो फिर सरफराज को रखने का कोई फायदा नहीं है। ऐसे में उन्हें ईरानी ट्रॉफी के लिए रिलीज कर देना चाहिए। सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि सरफराज के लिए लखनऊ से कानपुर जाना उतना मुश्किल नहीं है और अगर कोई जरूरत पड़ी तो सरफराज भारतीय टीम में वापस भी आ जाएंगे।
क्या है ईरानी कप?
बता दें कि ईरानी कप हर साल रणजी ट्रॉफी के मौजूदा चैंपियन और शेष भारत टीम के बीच खेला जाता है। शेष भारत में बाकी टीमों के बेस्ट खिलाड़ी शामिल होते हैं। इस बार ईरानी कप 1-5 अक्टूबर तक लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सरफराज अगर इस टूर्नामेंट के लिए मुंबई की टीम में वापसी करते हैं तो यह टीम के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।
ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्होंने पिछले कुछ सालों में घरेलू क्रिकेट में काफी रन बनाए हैं। 26 साल के इस खिलाड़ी ने अब तक 50 फर्स्ट क्लास मैचों में 66.39 की औसत से 14 शतक और 14 अर्धशतक के साथ 4183 रन बनाए हैं। उनके यहां मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने की संभावना है, जहां उन्हें कप्तान अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर का साथ मिलेगा।
ये भी पढ़ें:- Video: दूसरे टेस्ट मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, जानें पिच पर किसे मिलेगा फायदा
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines