हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs BAN: BCCI ने बांग्लादेश-इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए किया बड़ा बदलाव, 14 साल बाद ये शहर करेगा मेजबानी

IND vs BAN BCCI Revised Schedule: बीसीसीआई ने बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैचों के वेन्यू में बदलाव किया है। शेडयूल के मुताबिक, ग्वालियर14 साल बाद किसी मैच की मेजबानी करेगा।

विज्ञापन
Indian Cricket Team

IND vs BAN BCCI Revised Schedule: टीम इंडिया का श्रीलंका दौरा खत्म हो चुका है। अब भारतीय टीम अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट और टी-20 सीरीज खेलेगी। इसके साथ ही टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। दोनों ही देशों की टीम भारत आकर मुकाबले खेलेंगी। जिसके लिए अलग-अलग वेन्यू पर तैयारियां की जा रही हैं। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बड़ा बदलाव किया है। बीसीसीआई ने मंगलवार को आगामी घरेलू सत्र के लिए एक अपडेट जारी किया है।

ग्वालियर में होगा पहला टी-20 मुकाबला  

इस अपडेट के मुताबिक, भारत-बांग्लादेश के बीच पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच अब हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के बजाय ग्वालियर में होगा। यह पहले धर्मशाला में 6 अक्टूबर को होना था। बीसीसीआई ने ये फैसला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से ड्रेसिंग रूम में किए जा रहे नवीनीकरण कार्यों की वजह से लिया है। यानी ग्वालियर में करीब 14 साल बाद कोई मुकाबला होगा। ग्वालियर में होने वाले मैच को शहर के नए स्टेडियम श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह 2010 में भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच के बाद पहला मैच है। भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच में सचिन तेंदुलकर ने इतिहास रचा था। वह वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने थे।

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को घर में घुसकर हराती है टीम इंडिया, आंकड़े देख रिकी पोंटिंग को आ जाएगा तरस

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए हुआ ये बदलाव

ग्वालियर के साथ ही BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले और दूसरे टी20 के वेन्यू की भी अदला-बदली की है। पहले के शेड्यूल के मुताबिक, चेन्नई को पहले टी20 मैच की मेजबानी करनी थी। अब उसे दूसरे टी-20 मैच के लिए रखा गया है। जबकि कोलकाता पहले मैच की मेजबानी करेगा। कोलकाता को इससे पहले दूसरे टी20आई की जगह शुरुआती टी20 की मेजबानी करनी थी।

ये है बांग्लादेश के खिलाफ शेड्यूल 

पहला टेस्ट 19-23 सितंबर 2024 सुबह 9.30 बजे चेन्नई
दूसरा टेस्ट 27 सितंबर-1 अक्टूबर 2024 सुबह 9.30 बजे  कानपुर
पहला टी-20 6 अक्टूबर 2024  शाम 7 बजे  ग्वालियर
दूसरा टी-20  9 अक्टूबर 2024  शाम 7 बजे  दिल्ली
तीसरा टी-20  12 अक्टूबर 2024 शाम 7 बजे  हैदराबाद

ये है इंग्लैंड के खिलाफ शेड्यूल

पहला टी-20  22 जनवरी 2025 शाम 7 बजे  कोलकाता
दूसरा टी-20 25 जनवरी 2025 शाम 7 बजे  चेन्नई
तीसरा टी-20  28 जनवरी 2025  शाम 7 बजे  राजकोट
चौथा टी-20  31 जनवरी 2025  शाम 7 बजे  पुणे
पांचवां टी-20  2 फरवरी 2025  शाम 7 बजे  मुंबई
पहला वनडे  6 फरवरी 2025 दोपहर 1.30 बजे नागपुर
दूसरा वनडे 9 फरवरी 2025 दोपहर 1.30 बजे कटक
तीसरा वनडे 12 फरवरी 2025 दोपहर 1.30 बजे अहमदाबाद

तारीखों में नहीं हुआ बदलाव 

हालांकि तारीखों में कोई बदलाव नहीं होगा। इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच 22 जनवरी 2025 और दूसरा टी20 मुकाबला 25 जनवरी को खेला जाएगा। बीसीसीआई ने वेन्यू चेंज का कारण कोलकाता पुलिस के अनुरोध को बताया है। बीसीसीआई के अनुसार, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने गणतंत्र दिवस के चलते इसका अनुरोध किया था।

ये भी पढ़ें: घरेलू क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे टीम इंडिया ने 9 स्टार, सामने आया एक और नया नाम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें