IND vs BAN: बांग्लादेश को सितंबर में भारत के दौरे पर आना है। इस दौरे की शुरुआत की 19 सितंबर से होगी। पहला टेस्ट मैच में चेन्नई में खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर आर अश्विन के पास इतिहास रचने का मौका होगा। ये टेस्ट मैच आर अश्विन के लिए और ज्यादा खास है क्योंकि वो अपने होम ग्राउंड पर खेलते हुए नजर आएंगे। ऐसे में उनके पास कुछ बड़ा कारनामा करने का मौका होगा।
छोड़ सकते हैं जहीर खान और ईशांत शर्मा को पीछे
बांग्लादेश के खिलाफ आर अश्विन का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 6 टेस्ट मैचों में 23 विकेट हासिल किए हैं। वो बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले भारत के तीसरे गेंदबाज हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट जहीर खान ने लिए हैं। उन्होंने 31 विकेट हासिल किए हैं। जबकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ईशांत शर्मा हैं। उन्होंने 25 विकेट अपने नाम किए हैं।
ऐसे में अगर बांग्लादेश के खिलाफ आर अश्विन तीन विकेट ले लेते हैं तो ईशांत शर्मा को पीछे छोड़ देंगे। इसके अलावा अगर वो 9 विकेट ले लेते हैं तो जहीर खान से भी आगे निकल जाएंगे। ऐसा करने पर वो बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।
ये भी पढ़ें : मैच के दौरान ही मैदान पर पेशाब करने लगा ये खिलाड़ी, फौरन मिल गई सजा
बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
| गेंदबाज | विकेट |
| जहीर खान | 31 विकेट |
| ईशांत शर्मा | 25 विकेट |
| रविचंद्रन अश्विन | 23 विकेट |
| उमेश यादव | 22 विकेट |
| इरफान पठान | 18 विकेट |
टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
| पहला टेस्ट मैच | 19 सितंबर से 23 सितंबर, सुबह 9:30 बजे, चेन्नई |
| दूसरा टेस्ट मैच | 27 सितंबर से 1 अक्टूबर, सुबह 9:30 बजे, कानपुर |
शमी भी नहीं खेलेंगे इस सीरीज में
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं बनेंगे। वो अभी अपनी चोट से उभर रहे हैं। माना जा रहा है कि वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी कर सकते हैं। टीम इंडिया भी उन्हें लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है।
ये भी पढ़ें : चैंपियंस ट्रॉफी में कौन करेगा कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग? दिग्गज खिलाड़ी ने बताया नाम
संबंधित खबरें
ऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
21 mins agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
1 hr agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
1 hr agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
6 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines