टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने 19 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके लगाए।
भारत का दूसरा विकेट गिर गया है। तूफानी बल्लेबाजी कर रहे कप्तान सूर्यकुमार यादव 14 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए।
---विज्ञापन---
टीम इंडिया को दूसरे ही ओवर में झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 16 रन बनाकर रन आउट हो गए। उन्होंने 7 गेंदों पर 16 रन बनाए। भारत ने 2 ओवर में 1 विकेट खोकर 25 रन बना लिए हैं।
वाशिंगटन सुंदर ने पहले ही ओवर में शांतों को आउट कर दिया। शांतों ने 25 गेंदों पर 27 रन बनाए। बांग्लादेश ने 6 विकेट खोकर 75 रन बना लिए हैं।
---विज्ञापन---
बांग्लादेश ने 11 ओवर में 5 विकेट खोकर 70 रन बना लिए हैं। वरुण ने भारत के लिए 2 विकेट लिए हैं।
वरुण चक्रवर्ती ने इस मैच में अपना दूसरा विकेट हासिल कर लिया है। उन्होंने जाकिर अली को आउट किया। जाकिर अली 8 रन बनाकर आउट हो गए।
---विज्ञापन---
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारत की ओर से दो खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं।
वापसी कर रहे वरुण चक्रवर्ती ने दूसरे ओवर में कमाल कर दिया है। उन्होंने तौहीद हृदोय को आउट करके टीम इंडिया को तीसरी सफलता दिला दी। तौहीद हृदोय ने 12 रन बनाए।
---विज्ञापन---
अर्शदीप ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने परवेज को 8 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। बांग्लादेश ने मात्र 14 रन पर ही 2 विकेट खो दिए हैं।
पहले ही ओवर में बांग्लादेश को पहला झटका लगा है। लिटन दास 4 रन बनाकर आउट हो गए है। उन्हें अर्शदीप ने आउट किया है।
---विज्ञापन---
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन
लिट्टन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), परवेज हुसैन, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जाकिर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम।
भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नीतीश रेड्डी, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।