India vs Australia: भारतीय के नियमित कप्तान रोहित शर्मा सिडनी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें टेस्ट मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनके प्लेइंग इलेवन में शामिल होने पर संदेह था क्योंकि मैच शुरू होने से एक दिन पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने पुष्टि नहीं की थी कि वह खेलेंगे या नहीं। कई रिपोर्ट्स में बताया गया था कि रोहित पांचवें टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे और अब इस पुष्टि हो गई है।
खराब फॉर्म के चलते बाहर हुए रोहित
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित की खराब फॉर्म ने उन्हें इस मैच से खुद बाहर होने के लिए मजबूर कर दिया। रोहित सीरीज के पहले टेस्ट के बाद टीम में शामिल हुए थे। उन्होंने तीन टेस्ट मैचों में केवल 31 रन बनाए और काफी दबाव में थे। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में चौथे टेस्ट में भारत की हार ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी और रोहित को यह फैसला लेने पर मजबूर होना पड़ा।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: रोहित के बाद टेस्ट में कौन बनेगा परमानेंट कप्तान? इन 3 में से एक नाम पर लगेगी मुहर!
बुमराह ने की रोहित की तारीफ
जसप्रीत बुमराह सीरीज में दूसरी बार टॉस के लिए उतरे और उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान बुमराह ने रोहित की तारीफ की और खुलासा किया कि उन्होंने खुद ही मैच से बाहर होने और आराम करने का फैसला किया है। बुमराह ने कहा, ‘हमारे कप्तान ने मैच से खुद हटने का फैसला किया है। उनका यह फैसला हमारी टीम की एकजुटता को दर्शाता है।’
कप्तानी के मोर्चे पर रोहित फेल
रोहित पूरी सीरीज के दौरान कप्तानी के मोर्चे पर भी संघर्ष करते रहे, जहां उनके रहते टीम तीन में से एक मैच में भी जीत दर्ज नहीं कर सकी। सबसे पहले मेहमान टीम एडिलेड में पिंक बॉल से खेले गए टेस्ट मैच में हार गई। अगला मैच ब्रिस्बेन में हुआ, जहां कहीं ना कहीं बारिश ने भारत को बचा लिया। सीरीज का चौथा टेस्ट एक समय ड्रॉ के लिए बढ़ रहा था, लेकिन टीम ने आखिरी दिन के आखिरी सेशन में ही सात विकेट गंवा दिए, जिससे टीम की करारी हार हुई और वह टेस्ट सीरीज में 1-2 से पिछड़ गई।
यह भी पढ़ें: Video: इस सीरीज से बाहर हो सकते हैं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस, सामने आई ये बड़ी वजह
संबंधित खबरें
गुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
24 mins agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
38 mins agoभारत के हाथों साल की 11वीं हार, न्यूजीलैंड के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
1 hr ago47 पर 4 विकेट गंवाकर हार की कगार पर था भारत, फिर केएल राहुल ने पलट दी बाजी
1 hr agoतौहीद हृदोय ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के लिए खेली सबसे बड़ी पारी
1 hr agoIND vs NZ: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी ने पलटा मैच का रुख
2 hrs agoमोहम्मद शमी के टेस्ट से रिटायरमेंट पर BCCI का आया रिएक्शन
2 hrs agoछोटे लक्ष्य के बाद भी क्यों अटकी थीं गिल की सांसें? जीत के बाद किया खुलासा
2 hrs agoप्लेइंग इलेवन में नहीं थे मैथ्यू फिशर, फिर भी की गेंदबाजी
2 hrs agoहार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines