IND vs AUS: न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के सामने अब ऑस्ट्रेलिया की चुनौती है। दोनों टीमें 22 नवंबर से बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में खेलने उतरेंगी। यह सीरीज टीम इंडिया के लिए आसान नहीं रहने वाली है, जहां विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। विराट की खराब फॉर्म प्रैक्टिस मैच में भी जारी रही, जहां शॉर्ट गेंदों के खिलाफ उन्हें संघर्ष करते देखा गया। उन्होंने इंट्रा स्क्वॉड मैच में 15 और 30 रनों की नाबाद पारी खेली।
इस मैच में ज्यादातर भारतीय बल्लेबाजों को तेज गेंदबाजों के सामने संघर्ष करना पड़ा, जहां मुकेश कुमार ने गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया। कोहली दूसरे दिन दूसरी बार बल्लेबाजी करने उतरे और 30 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके बाद उन्होंने नेट्स पर जाकर कुछ प्रैक्टिस की। हालांकि मिडिल ऑर्डर में उनके प्रदर्शन ने बहुत आत्मविश्वास नहीं जगाया और उन्हें शॉर्ट पिच गेंदबाजी के खिलाफ काफी संघर्ष करना पड़ा।
ये भी पढ़ें: VIDEO: मुंबई इंडियंस के निशाने पर ये 5 धुरंधर! ऑक्शन में बरसेगा पैसा
दरअसल ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने अपनी टीम से भारतीय टीम पर शुरुआती दबाव बनाने के लिए कहा है, खास तौर पर कोहली को निशाना बनाकर। हालांकि कोहली ने अतीत में पारंपरिक तौर पर दबाव की स्थितियों का अच्छी तरह से जवाब दिया है, लेकिन इस समय उनका आत्मविश्वास उनके सपोर्ट में नहीं है। मैकग्रा को उम्मीद है कि अगर कोहली पहली दो पारियों में कम स्कोर पर आउट हो गए तो उनका स्कोर फिर से गिर जाएगा।
लैंगर ने की विराट को लेकर भविष्यवाणी
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जस्टिन लैंगर ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान विराट कोहली के फॉर्म में लौटने की भविष्यवाणी की है। कोहली ने इस सीजन में 6 टेस्ट खेले लेकिन बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के दौरान 100 से भी कम रन बनाए। कोहली ने ओवरऑल 6 मैचों में 22.72 की औसत से 250 रन बनाए। वेस्ट ऑस्ट्रेलियन से बात करते हुए लैंगर ने कहा कि भारत और कोहली ऑस्ट्रेलिया में किस तरह वापसी करते हैं, यह सीरीज में महत्वपूर्ण होगा।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: RCB के हुए केएल राहुल, 15 या 18 करोड़ नहीं इतनी पहुंची कीमत
संबंधित खबरें
इंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
26 mins ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
1 hr ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
4 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
4 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
5 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines