Virat Reaction On R Ashwin: भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने अचानक से संन्यास लेकर सभी को लेकर चौंका दिया है। 38 साल के अश्विन महान अनिल कुंबले के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके रिटायरमेंट पर अब भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली का रिएक्शन आया है, जहां उन्होंने दिल छू लेने वाली बात कही है।
अश्विन के लिए विराट ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैंने आपके साथ 14 सालों तक खेला है और जब आपने मुझे बताया कि आज आप संन्यास ले रहे हो, तो इससे मैं थोड़ा भावुक हो गया और साथ में खेलने के उन सभी सालों की यादें मेरे सामने आ गईं। मैंने आपके साथ सफर के हर पल का आनंद लिया है। आपका कौशल और भारतीय क्रिकेट में मैच जीतने वाला योगदान किसी से छिपा नहीं है और आपको हमेशा भारतीय क्रिकेट के एक दिग्गज खिलाड़ी के रूप में याद किया जाएगा। आपको आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं। तुम्हें और तुम्हारे करीबियों को ढेर सारा प्यार। हर चीज के लिए धन्यवाद दोस्त।’
यह भी पढ़ें: R Ashwin के रिटायरमेंट पर विराट कोहली ने लिखा इमोशनल पोस्ट, कही दिल छू लेने वाली बात
14 साल से साथ-साथ खेल रहे हैं अश्विन-विराट
अश्विन और कोहली 14 साल से भारतीय टीम में खेल रहे हैं और उन्होंने एक साथ कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। वे भारत की कुछ मशहूर जीतों और कुछ सबसे चौंकाने वाले नतीजों का भी हिस्सा रहे हैं। अश्विन ब्रिसबेन में भारतीय टीम के साथ हैं और उन्होंने विराट के साथ एक दिल को छू लेने वाला पल शेयर किया। अश्विन के संन्यास को लेकर उत्सुकता तब बढ़ गई, जब उन्हें कैमरे पर भावुक होते हुए देखा गया और कोहली ने उन्हें गले लगा लिया।
मैं आपका ज्यादा समय नहीं लूंगा- अश्विन
अश्विन ने मैच के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मैं आपका ज्यादा समय नहीं लूंगा। यह एक इंटरनेशनल क्रिकेटर के तौर पर मेरा आखिरी दिन है। मैंने खूब मौज-मस्ती की। मैंने रोहित शर्मा और अपने कई साथियों के साथ बहुत सारी यादें बनाई हैं। भले ही रिटायरमेंट की वजह से कई साथी मौजूदा टीम में नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें मेरे साथ हमेशा के लिए जुड़ी हैं।’ रेड बॉल क्रिकेट के माहिर अश्विन ने अपने करियर में 106 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 37 बार पांच विकेट लेने के कारनामा के साथ 537 विकेट चटकाए, साथ ही बल्ले से भी 3,503 रनों का योगदान दिया।’
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: गाबा टेस्ट के बाद क्या बोले कप्तान रोहित? इन खिलाड़ियों को दिया ड्रॉ का क्रेडिट
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines