Border Gavaskar Trophy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। सीरीज का दूसरा मैच अब एडिलेड में होगा, जो कि पिंक बॉल टेस्ट होगा। इस मैच के लिए नियमित कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हो गई है, जिसने टीम मैनेजमेंट की चिंता कर दी है। हालांकि शुभमन गिल की चोट से टीम अब भी टेंशन में है। पहले मैच से बाहर होने के बाद गिल के दूसरे मैच में भी खेलने की उम्मीद नहीं है। रोहित की वापसी से वो निश्चित तौर पर यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज करेंगे, जिसकी वजह से पिछले मैच में ओपनिंग करने वाले केएल राहुल को किसी दूसरी पोजीशन पर खेलना होगा।
यह तो लगभग तय है कि एडिलेड में ध्रुव जुरेल या देवदत्त पडीक्कल में से किसी एक खिलाड़ी को ही मौका मिलेगा। ऐसे में राहुल नंबर तीन पर खेलते नजर आ सकते हैं, जिसकी वजह से पडीक्कल को बाहर बैठना पड़ेगा। गिल को करीब 2 सप्ताह आराम करने के लिए कहा गया है। इसका मतलब है कि वह इंडिया ए के प्राइम मिनिस्टर्स इलेवन के खिलाफ भी मैच नहीं खेल पाएंगे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025 से बांग्लादेश के खिलाड़ियों का हुआ सफाया, नहीं मिला कोई खरीदार; ये गलती पड़ गई भारी
पर्थ टेस्ट में राहुल ने दिखाया था दम
केएल राहुल पर्थ टेस्ट में अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में थे जब उन्होंने जायसवाल के साथ मिलकर भारत के लिए ओपनिंग की। पहली पारी में उन्होंने 26 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि दूसरी पारी में उनके बल्ले से 77 रनों की जोरदार पारी खेली। उन्होंने भारत की दूसरी पारी में यशस्वी के साथ 201 रनों की साझेदारी की, जो ऑस्ट्रेलिया में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी थी।
राहुल-यशस्वी ने बनाए कई रिकॉर्ड
उन्होंने यहां सुनील गावस्कर और कृष्णमाचारी श्रीकांत द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 1986 के सिडनी टेस्ट में पहले विकेट के लिए 191 रन जोड़े थे। कंगारू तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 63वें ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल को कैच कराकर 201 रन की ओपनिंग साझेदारी को तोड़ा। इस पारी के दौरान राहुल-यशस्वी की जोड़ी ने 2004 के बाद से ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट में भारत की पहली 100 से अधिक रनों की ओपनिंग साझेदारी भी की। ऐसा करने वाली आखिरी जोड़ी वीरेंद्र सहवाग और आकाश चोपड़ा की थी, जिन्होंने भारत के 2003-04 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान सिडनी टेस्ट में 123 रन जोड़े थे।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: बिना इस तेज गेंदबाज के भारत को खेलना होगा दूसरा टेस्ट, BCCI ने बताई वजह
संबंधित खबरें
पहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
22 mins ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
47 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
56 mins agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
1 hr agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
1 hr agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines