हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: क्या 5वें टी20 मैच के लिए बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI? जानें कौन अंदर और कौन बाहर

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला 8 नवंबर को गाबा में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने चौथे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है. अब भारतीय टीम 5वें मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी बेस्ट प्लेइंग XI के साथ मैदान पर उतरना चाहेंगे.

विज्ञापन
India vs Australia

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार, 8 नवंबर को गाबा के मैदान पर खेला जाएगा. चौथे टी20 में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया पर 48 रनों से जीत हासिल की और सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली. अब 5वें मुकाबले में भारतीय टीम जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम आखिरी मैच जीतकर सीरीज पर बराबरी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी बेस्ट प्लेइंग XI के साथ मैदान पर उतरना चाहेंगे.

ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि क्या पांचवें टी20 मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में कोई बदलाव देखने को मिलने वाला है? टीम इंडिया ने पिछले मुकाबले में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की थी. ऐस में कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्या प्लेइंग XI के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगे. यानी पांचवें टी20 में भारतीय टीम उसी विजयी प्लेइंग XI के साथ उतरेगी और टीम में बदलाव की संभवना बेहद कम है. भारत ने लगातार दो मैचों में जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा रखा है और अब भारतीय टीम गाबा में जीतकर 3-1 से सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

ये भी पढ़ें- इन ‘चैंपियंस’ को रिलीज करके पछताएंगी टीमें, WPL ऑक्शन में बरसेगा छप्परफाड़ पैसा!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola