इन 'चैंपियंस' को रिलीज करके पछताएंगी टीमें, WPL ऑक्शन में बरसेगा छप्परफाड़ पैसा!

WPL 2026 Retention: डब्ल्यूपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजियों ने कई बड़े नामों को रिलीज करते हुए हर किसी को चौंका डाला है. वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन से जमकर महफिल लूटने वालीं दीप्ति शर्मा को यूपी की टीम ने रिटेन नहीं किया है. इसके साथ ही रेणुका सिंह को भी आरसीबी ने जाने दिया है.

Deepti Sharma WPL 2026

Deepti Sharma WPL 2026

WPL 2026 Retention: महिला प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन से पहले सभी पांच टीमों ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने पांच-पांच प्लेयर्स को रिटेन किया है. वहीं, यूपी वॉरियर्स ने सिर्फ एक खिलाड़ी को रिटेन करने का फैसला लिया है.

विज्ञापन

हालांकि, कुछ प्लेयर्स ऐसे भी हैं, जिन्हें टीमों ने रिलीज करते हुए हर किसी को चौंका डाला है. डब्ल्यूपीएल 2026 के लिए ऑक्शन 27 नवंबर को नई दिल्ली में होना है. आइए आपको बताते हैं किन बड़ी और दमदार खिलाड़ियों को रिलीज करके कर डाली टीमों ने भारी चूक.

विज्ञापन

दीप्ति शर्मा को यूपी ने किया रिलीज

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहने के बावजूद भी यूपी की टीम ने दीप्ति शर्मा को रिलीज कर दिया है. दीप्ति का रिकॉर्ड इस लीग में दमदार रहा है. दीप्ति ने यूपी की तरफ से खेलते हुए डब्ल्यूपीएल में 25 मैचों में कुल 507 रन ठोके हैं. इसके साथ ही उन्होंने 27 विकेट भी अपने नाम किए हैं. दीप्ति के अलावा यूपी ने क्रांति गौड़ और उमा छेत्री को भी रिटेन नहीं करने का फैसला लिया है.

विज्ञापन

हरलीन-रेणुका भी रिलीज

आरसीबी ने तेज गेंदबाज रेणुका सिंह को रिटेन ना करते हुए हर किसी को चौंका डाला है. आरसीबी की ओर से रेणुका का प्रदर्शन दमदार रहा था, लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें रिलीज कर दिया गया है. इसके साथ ही गुजरात ने भी हरलीन देओल को रिटेन नहीं करने का फैसला लिया है. हरलीन का प्रदर्शन वर्ल्ड कप में भी कुछ खास नहीं रहा था.

दिल्ली ने छोड़ा तीन स्टार प्लेयर्स का साथ

दिल्ली कैपिटल्स ने वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा रहीं श्री चरणी और राधा यादव को रिटेन नहीं किया है. इसके साथ ही अरुंधति रेड्डी और मेग लेनिंग को भी दिल्ली ने जाने दिया है. लेनिंग की कप्तानी में दिल्ली ने तीन बार फाइनल तक का सफर तय किया. दिल्ली ने जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, मारिजाने कैप और एनाबेल सदरलैंड को रिटेन किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ