India vs Australia 3rd ODI Match Report: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में कमाल का प्रदर्शन किया. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 236 रनों पर सिमट गई थी. जवाब में भारतीय टीम ने 38.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया. इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बल्ले से खूब धमाल मचाया और कंगारू गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. रोहित ने 121 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, तो कोहली ने 74 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इससे पहले गेंदबाजी में हर्षित राणा ने गेंद से कहर बरपाया और कुल 4 विकेट अपने नाम किए.
रोहित और कोहली ने बल्ले से मचाया धमाल
237 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने दमदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की. गिल 26 गेंदों पर 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे, लेकिन इसके बाद टीम इंडिया ने एक भी विकेट नहीं गंवाया. नंबर-3 पर बैटिंग करने उतरे विराट कोहली ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और टीम को जीत तक ले गए.
रोहित और कोहली की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की अच्छे खबर ली और विकेट के लिए तरसाया. हिटमैन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का 33वां शतक ठोका. रोहित ने 125 गेदों पर 121 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 13 चौके और 3 छक्के जड़े. वहीं, कोहली ने 81 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 74 रनों की बेहतरीन पारी खेली. रोहित-कोहली ने 168 रनों की अटूट साझेदारी की, जिसके बदलौत भारत ने 38.3 ओवर में ही एक विकेट पर 237 रन बनाकर मैच जीत लिया.
ये भी पढ़ें- AUS vs IND: रोहित शर्मा ने समझाया, फिर हर्षित राणा ने सिडनी में कहर बरपाया, घर में ही पस्त ऑस्ट्रेलिया!
हर्षित राणा ने झटके 4 विकेट
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भी अच्छी शुरुआत की थी. ऑस्ट्रेलिया ने 61 रन के स्कोर पर ट्रेविस हेड (29) का विकेट गंवाया था, लेकिन इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते गए और टीम 236 रनों पर ढेर हो गई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैच रेनशॉ ने सबसे ज्यादा 56 रनों की पारी खेली. वहीं, कप्तान मिचेल मार्श 41 रन और मैथ्यू शॉट ने 30 रन बनाए.
वहीं, भारत की ओर से तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने कमाल की गेंदबाजी की और कंगारू बल्लेबाजों को खूब परेशान किया. हर्षित ने 8.4 ओवर में 39 रन देकर कुल 4 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन और जोश हेजलवुड जैसे अहम विकेट चटकाए. उनके अलावा, वाशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली.
ये भी पढ़ें- AUS vs IND: बल्ले से धमाल मचाने के बाद रिटायरमेंट पर रोहित-कोहली ने कर दिया बड़ा ऐलान, बोले- थैंक्यू ऑस्ट्रेलिया
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
34 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines