---विज्ञापन---

क्रिकेट

AUS vs IND: बल्ले से धमाल मचाने के बाद रिटायरमेंट पर रोहित-कोहली ने कर दिया बड़ा ऐलान, बोले- थैंक्यू ऑस्ट्रेलिया

Kohli-Rohit Retirement: रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला सिडनी के मैदान पर जमकर चला. हिटमैन ने शानदार बैटिंग करते हुए जोरदार शतक जमाया और वह 121 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं, किंग कोहली का भी अपनी बल्लेबाजी से खूब महफिल लूटी. मैच के बाद रोहित-कोहली ने अपने रिटायरमेंट को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है.

Kohli-Rohit Retirement: सिडनी में विराट कोहली और रोहित शर्मा का बल्ला जमकर गरजा. एडिलेड के बाद हिटमैन का बल्ला तीसरे वनडे मुकाबले में भी जमकर बोला. रोहित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 125 गेंदों में 121 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं, दो डक के बाद विराट भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 81 गेंदों पर 74 रनों की दमदार पारी खेली. कोहली-रोहित ने दूसरे विकेट के लिए 168 रनों की अटूट पार्टनरशिप जमाई और टीम को जीत दिलाकर लौटे. मैच के बाद रोहित-कोहली ने एक साथ रिटायरमेंट को लेकर भी बड़ा ऐलान कर डाला.

रिटायरमेंट पर क्या बोले कोहली-रोहित?

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मैच के बाद एडम गिलक्रिस्ट के साथ बातचीत करते हुए कहा कि वह अभी वनडे फॉर्मेट से रिटायरमेंट नहीं ले रहे हैं. रोहित ने कहा, “मुझे नहीं पता कि मैं दोबारा ऑस्ट्रेलिया में खेलने आऊंगा या नहीं, लेकिन मेरे को यहां पर खेलने में काफी मजा आता है.”

---विज्ञापन---

कोहली-रोहित ने ऑस्ट्रेलिया की जनता का भी इतना प्यार देने और उन्हें सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद दिया. टीम इंडिया के दोनों दिग्गज बल्लेबाजों ने वनडे से संन्यास लेने को लेकर चल रही अटकलों पर फिलहाल पूरी तरह से विराम लगा दिया. हिटमैन इस सीरीज में इकलौते बल्लेबाज रहे, जिन्होंने तीन मैचों में 200 से ज्यादा रन बनाए. रोहित के बल्ले से 202 रन निकले. पूर्व कप्तान को उनके धांसू प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया.

रोहित-कोहली ने मचाया धमाल

शुभमन गिल के साथ 237 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे रोहित शर्मा पहली ही गेंद से कमाल की लय में दिखाई दिए. उन्होंने खुलकर अपने शॉट्स लगाए. पहले विकेट के लिए हिटमैन ने शुभमन गिल के साथ मिलकर 69 रन जोड़े. गिल के आउट होने के बाद रोहित को विराट कोहली का अच्छा साथ मिला.

---विज्ञापन---

किंग कोहली और रोहित ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 168 रनों की पार्टनरशिप जमाई और टीम को जीत दिलाकर लौटे. इस साझेदारी के दौरान रो-को ने रिकॉर्ड्स की बौछार कर डाली. कोहली वनडे में अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ते हुए दूसरे नंबर पर आ गए हैं. वहीं, रोहित ने सिडनी में अपने बेमिसाल रिकॉर्ड को एक बार फिर जारी रखा.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 25, 2025 04:11 PM

End of Article

About the Author

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola