Steve Smith Century: लगातार खराब फॉर्म और आलोचनाओं से जूझ रहे ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने आखिरकार फॉर्म में लौटते हुए भारत के खिलाफ शतक जड़ दिया। ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के तीसरे मैच में स्मिथ ने 185 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इस तरह 29 जून 2023 के बाद उन्होंने पहली बार टेस्ट में सौ का आंकड़ा पार किया है।
स्टीव स्मिथ ने विलियमसन को पछाड़ा
यह उनका भारत के खिलाफ दसवां जबकि ओवरऑल 33वां शतक है। उनकी इस पारी में 12 चौके शामिल हैं। स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 33वां शतक जड़ते ही न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियमसन के सर्वाधिक टेस्ट शतकों के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 32 टेस्ट शतक हैं।
‘फैब फोर’ में दूसरे नंबर पर स्मिथ
इस शतक के साथ, स्मिथ अब ‘फैब फोर’ में दूसरे सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में इंग्लैंड के जो रूट, न्यूजीलैंड के केन विलियमसन और भारत के विराट कोहली भी शामिल हैं। स्मिथ सिर्फ रूट से पीछे हैं, जो 36 शतकों के साथ इस लिस्ट में सबसे आगे हैं। विलियमसन अब 32 शतकों के साथ तीसरे और कोहली 30 शतकों के साथ सबसे निचले पायदान पर हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट को भारी नुकसान, पहले दिन का खेल रद्द होने पर उठाना पड़ा खामियाजा
स्मिथ ने की कुक की बराबरी
स्टीव स्मिथ अब इंग्लैंड के महान और पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक के साथ शतकों की संख्या की बराबरी कर चुके हैं। इसके अलावा वह सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में 11वें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं। पारी की शुरुआत में काफी समय लेने वाले स्मिथ ने एक बार टिकने के बाद अपने मन मुताबिक शॉट खेलते हुए शतक जड़ा।
स्मिथ-हेड ने टीम को मुसीबत से निकाला
मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया एक समय 75/3 पर लड़खड़ा रहा था, लेकिन फिर हेड और स्मिथ ने चौथे विकेट के लिए 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी करके मेजबान टीम को मुश्किल से बाहर निकाला। पहला सेशन बेशक दोनों टीमों ने साझा किया, लेकिन दूसरा सेशन पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा, जिसमें हेड ने शानदार शतक लगाया।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से इन 3 खिलाड़ियों की हुई ‘छुट्टी’, BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
3 mins agoसंजू सैमसन के 82 रन के बाद वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में वापसी मुश्किल
46 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
1 hr ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
4 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
5 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
13 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines