IND vs AUS Rohit Sharma Rishabh Pant: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच कोई मुकाबला हो और इसमें दिलचस्प नजारे देखने को न मिलें, ऐसा कैसे हो सकता है। सोमवार को टी-20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा डालीं। रोहित की 92 रन की विस्फोटक पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 20 ओवर में 205 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इस स्कोर को बचाने उतरी रोहित की बिग्रेड से जब कैच छूटा तो वे बुरी तरह बिफर गए।
दूसरे ओवर में मार्श का छूटा कैच
रोहित का ये गुस्सैल अंदाज दूसरे ओवर के बाद देखने को मिला। वे टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत पर भड़कते हुए नजर आए। हुआ यूं कि पहले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने डेविड वॉर्नर को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिला दी थी। टीम इंडिया हावी होने लगी तो दूसरा चांस दूसरे ही ओवर में मिल गया। जसप्रीत बुमराह ने दूसरे ओवर की चौथी गेंद डाली तो मिशेल मार्श ने इसे स्ट्रेट खेलकर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन बॉल उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेते हुए शॉर्ट फाइन लेग की ओर उड़ गई। इस बॉल को ऊपर जाते देख ऋषभ पंत ने दौड़ लगा दी, लेकिन वे अचानक रुक गए। फिर जब बॉल नीचे आई तो वे इससे काफी दूर होने की वजह से कैच नहीं कर पाए। इस तरह टीम इंडिया को दूसरे ही ओवर में बड़ा विकेट मिलने से रह गया। रोहित ये कैच छूटने के बाद बेहद गुस्से में नजर आए।
पंत को लगाने लगे फटकार
ओवर खत्म होने के बाद भी उनका गुस्सा खत्म नहीं हुआ। वे ऋषभ पंत के पास गए और उन्हें फटकार लगाने लगे। हालांकि कमेंटेटर्स का मानना था कि शायद ऋषभ पंत का पैर मुड़ गया था। इसलिए वे रुक गए, लेकिन रोहित को उम्मीद थी कि पंत डाइव लगाकर इस कैच को पकड़ने की कोशिश करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसलिए वे काफी गुस्से में थे। शायद ऋषभ पंत की इसमें गलती नहीं थी क्योंकि उन्होंने दौड़ तो लगाई थी, लेकिन शायद पैर स्लिप होने की वजह से वह दौड़ पूरी नहीं कर पाए। एक वजह ये भी रही कि हवा काफी तेज चल रही थी। इसी वजह से रोहित शर्मा से भी एक कैच छूट गया था।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: हार्दिक पांड्या ने दिखाया कुंग-फू स्टाइल, घूम-घूमकर मारा छक्का, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: रोहित शर्मा ने स्टेडियम की छत पर ठोका 100 मीटर का छक्का, दर्शकों की नहीं हटीं नजरें, आप भी देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: 6 6 4 6 0 wd 6, एक ही ओवर में रोहित शर्मा ने ठोके 29 रन, स्टार्क के नाम जुड़ा ये शर्मनाक रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: भारत से हारकर भी क्वालीफाई कर सकती है ऑस्ट्रेलिया, इस समीकरण से बन जाएगी बात
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल कप्तान
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
39 mins agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
47 mins agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
1 hr agoIND vs NZ: फ्री में कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड तीसरा T20I मैच LIVE?
1 hr agoहरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक
1 hr agoशाहीन अफरीदी ने की शमी की बराबरी, तोड़ा वकार यूनुस-शोएब अख्तर का रिकॉर्ड
1 hr agoअजिंक्य रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11
1 hr agoरहाणे ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत के 5 तेज गेंदबाजों का किया चयन
2 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
2 hrs agoग्रीन छोड़ 'पिंक कलर' की जर्सी पहनकर उतरी पाकिस्तानी टीम, जानिए वजह
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines