IND vs AUS: 'टीम इंडिया बुरी तरह से….' ऑस्ट्रेलिया के साथ वनडे सीरीज को लेकर मोहम्मद कैफ का बड़ा बयान

India vs Australia ODI Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 19 अक्टूबर को खेला जाएगा. इस सीरीज को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहां कि टीम इंडिया वनडे सीरीज में मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को बुरी तरह से मिस करेगी.

Mohammad Kaif

Mohammad Kaif

India vs Australia ODI Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 19 अक्टूबर से होने जा रहा है. इस सीरीज से रोहित शर्मा और विराट कोहली भी मैदान पर वापसी कर रहे हैं. वहीं शुभमन गिल वनडे में पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे. वनडे के बाद दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे. अब इस सीरीज को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बड़ा बयान देते हुए बताया कि आखिर किस चीज की इस दौरे पर टीम इंडिया को कमी खलने वाली है?

विज्ञापन

मोहम्मद कैफ का बड़ा बयान

टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बातचीत करते हुए मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया कि बुमराह और शमी भारतीय वनडे टीम में नहीं हैं. जिससे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बेहद खुश होंगे क्योंकि वे इन दोनों गेंदबाजों को नहीं खेल पाएंगे. ट्रैविस हेड जब ओपनिंग में बल्लेबाजी करने आएंगे तो उनके सामने बुमराह गेंदबाजी नहीं करेंगे और शमी मैदान पर नहीं दिखेंगे. जिससे उनके बल्लेबाजी करना आसान हो जाएगा. इन दोनों भारतीय गेंदबाजों का नाम काफी बड़ा है.

विज्ञापन

आगे उन्होंने कहा कि “जब शमी जैसा गेंदबाज खेलता है तो उनको देखकर बल्लेबाज का माइंडसेट भी बदल जाता है. बल्लेबाज सोचता है कि आज शमी खेल रहा है तो उसको थोड़ा संभलकर खेलना होगा. क्योंकि वो तगड़ा गेंदबाज हैं, जिससे पूरा गेम प्लान ही बदल जाता है. मुझे लगता है कि टीम इंडिया इन दोनों गेंदबाजों को इस सीरीज में बुरी तरह से मिस करेगी.”

विज्ञापन

लंबे समय से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी इंजरी के चलते टीम इंडिया से बाहर हो गए थे. उनको आखिरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलते हुए देखा गया था, जिसमें उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था जिसके चलते शमी को टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया गया था. फिलहाल वेस्टइंडीज के साथ खेली जा रही 2 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए भी शमी को टीम इंडिया में नहीं चुना गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ