India vs Australia ODI: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज समाप्त हो चुकी है. इस सीरीज में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज का 2-0 से सूपड़ा साफ किया. अब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है, जहां टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के साथ 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी होने वाली है, हालांकि इस बार शुभमन गिल वनडे टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे. अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि कप्तान शुभमन गिल रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना नहीं होंगे.
क्यों रोहित-कोहली के साथ रवाना नहीं होंगे गिल?
टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के लिए 15 अक्टूबर को उड़ान भरेगी, रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया 2 बैच में ऑस्ट्रेलिया जाएगी. पहला बैच सुबह 9 और दूसरा बैच रात 9 बजे ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगा. रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली और रोहित शर्मा पहले बैच में ऑस्ट्रेलिया जाएंगे, जिसमें उनके साथ उपकप्तान श्रेयस अय्यर और कुछ खिलाड़ियों समेत सिक्योरिटी भी शामिल रहेगी.
ये भी पढ़ें:-ऑस्ट्रेलिया में हो जाएगा कोहली-रोहित का फेयरवेल? अंधकार में लटके भविष्य पर आया BCCI का बड़ा बयान
इसके अलावा दूसरा बैच जो रात 9 बजे रवाना होगा उसमें कोच गौतम गंभीर के साथ कप्तान शुभमन गिल और सपोर्ट स्टाफ शामिल हैं. अक्सर देखा गया है कि कप्तान खिलाड़ियों के साथ ही उड़ान भरता है, लेकिन अब गौतम और गिल की जोड़ी एक-साथ ऑस्ट्रेलिया जाएगी.
पहली बार गिल की कप्तानी में खेलेंगे रोहित-विराट
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 19 अक्टूबर से होगा, 19 अक्टूबर को पहला वनडे मैच पर्थ में खेला जाएगा. इस मैच का फैंस को बेसब्री से इंतजार हो रहा है, क्योंकि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली लंबे समय के बाद टीम इंडिया के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे. शुभमन गिल को पहली बार वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है, ऐसे में रोहित-विराट की जोड़ी पहली बार ही गिल की कप्तानी में खेलती हुई दिखाई देगी. टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से रोहित-विराट रिटायरमेंट ले चुके हैं, ये दोनों सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेल रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-टीम इंडिया का स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल, ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले आई बुरी खबर
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
35 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
53 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines