ऑस्ट्रेलिया में हो जाएगा कोहली-रोहित का फेयरवेल? अंधकार में लटके भविष्य पर आया BCCI का बड़ा बयान

Kohli-Rohit BCCI: विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. टीम इंडिया के दोनों दिग्गज बल्लेबाजों के फ्यूचर पर बीसीसीआई की ओर से बड़ा बयान सामने आया है. कंगारू धरती पर विराट और रोहित का रिकॉर्ड कमाल का रहा है. टीम को इस दौरे पर भी इन दोनों बैटर से धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

Kohli-Rohit

Kohli-Rohit

Kohli-Rohit BCCI: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा को भारत की वनडे टीम में जगह दी गई है. हालांकि, रोहित के हाथों से कप्तानी ले ली गई है और शुभमन गिल को नया वनडे कैप्टन नियुक्त किया गया है. सिलेक्टर के इस फैसले ने कोहली-रोहित के भविष्य पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

विज्ञापन

रोहित और विराट ने 2027 में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप तक खेलने की इच्छा जाहिर की है, पर सवाल यह है कि क्या सिलेक्टर्स की भी यही चाहत है? टीम इंडिया के दो दिग्गज बल्लेबाजों के भविष्य पर लटकी तलवार के बीच बीसीसीआई की ओर से बड़ा बयान सामने आया है.

विज्ञापन

कोहली-रोहित का क्या होगा भविष्य?

विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर इस तरह की रिपोर्ट्स भी सामने आईं कि ऑस्ट्रेलिया में इन दोनों बैटर का फेयरवेल भी हो सकता है. यानी यह वनडे सीरीज उनके करियर की अंतिम सीरीज भी हो सकती है. हालांकि, बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने इन तमाम तरह की अफवाहों पर फुल स्टॉप लगा दिया है.

विज्ञापन

एएनआई के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “कोहली-रोहित के होने से ऑस्ट्रेलिया में हमें काफी फायदा मिलेगा. वह दोनों ही बेहतरीन बल्लेबाज हैं. हम इस टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया को हराने में सफल रहेंगे. यह जो बात कही जा रही है कि कोहली-रोहित की यह आखिरी वनडे सीरीज होगी यह बुरी तरह से बकवास है. इस तरह की बातों में नहीं जाना चाहिए. यह खिलाड़ी पर निर्भर करता है कि वह कब रिटायरमेंट लेना चाहता है. इसलिए यह कहना कि यह उनकी आखिरी सीरीज है यह पूरी तरह से गलत है.”

कोहली-रोहित का रिकॉर्ड दमदार

विराट कोहली और रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर खूब रास आती है. कंगारू धरती पर खेले 29 वनडे मैचों में विराट ने 51 की बेमिसाल औसत से खेलते हुए 1327 रन ठोके हैं, जिसमें पांच शतक शामिल हैं. वहीं, रोहित के बल्ले से 30 वनडे मैचों में 53 की दमदार एवरेज से 1328 रन आए हैं. विराट कोहली दिल्ली पहुंच चुके हैं और वह कल टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे. वनडे सीरीज की शुरुआत 19 अक्टूबर से होनी है. कोहली-रोहित लगभग 7 महीने के बाद टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए दिखाई देंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ