India vs Australia: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और कंगारू बल्लेबाज ट्रेविस हेड पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान हुई तीखी बहस के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) कार्रवाई कर सकता है। यह घटना एडिलेड ओवल मैच के दूसरे दिन हुई, जब सिराज ने एक बेहतरीन इन-स्विंगिंग यॉर्कर से हेड की 140 रनों की पारी खत्म कर दी। इसके बाद सिराज को बाउंड्री के पास ऑस्ट्रेलिया फैंस ने निशाना बनाया और उन्हें जमकर चिढ़ाया।
डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई बहस के लिए सुनवाई होगी। दोनों टीमें राहत की सांस ले सकती हैं, क्योंकि हेड या सिराज में से किसी पर भी बैन नहीं लगाया जाएगा, क्योंकि आईसीसी की आचार संहिता में बहस के लिए कम सजा का प्रावधान है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद हेड ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा था कि आउट होने के बाद उन्होंने सिराज की तारीफ की थी, लेकिन इसके बदले में भारतीय गेंदबाज ने उन्हें गाली दी।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: तीसरे टेस्ट मैच के लिए इन 2 खिलाड़ियों पर लटकी तलवार, बड़ा फैसला ले सकते हैं रोहित शर्मा
हेड के बयान पर क्या बोले सिराज
हालांकि तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले सिराज ने हेड के दावे का खंडन करते हुए कहा कि कंगारू बल्लेबाज ने पहले उन्हें गाली दी थी और इसीलिए उन्होंने उस तरह का रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा, ‘जब आप किसी अच्छी गेंद पर बल्लेबाज से छक्का खाते हैं, तो यह आपको अलग तरह से उत्तेजित करता है। जब मैंने उसे बोल्ड किया तो मैंने केवल जश्न मनाया और उसने मुझे गाली दी, जिसे सबने टीवी पर भी देखा।’
मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं आया- सिराज
उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने केवल आगे जश्न मनाया और कुछ नहीं कहा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उसने जो कहा वह सही नहीं था। यह सरासर झूठ है कि उसने केवल मेरी बॉलिंग की तारीफ की। यह सभी के लिए देखने लायक है कि उसने मुझसे ऐसा नहीं कहा। हम सभी का सम्मान करते हैं। ऐसा नहीं है कि हम अन्य खिलाड़ियों का अनादर करते हैं। मैं सभी का सम्मान करता हूं क्योंकि यह एक जेंटलमैन गेम है। लेकिन उसने जो किया वह सही नहीं था। मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं आया।’ मैच के तीसरे दिन जब सिराज बल्लेबाजी करने आए तो उनकी हेड के साथ बातचीत हुई। यहां दोनों ने बातचीत करके मामले को खत्म कर दिया। मैच खत्म होने के बाद दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे से गले भी मिले।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: बल्लेबाजी से लेकर कप्तानी तक में क्यों फ्लॉप हो रहे रोहित शर्मा? पूर्व दिग्गज ने बताई वजह
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
15 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
23 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
59 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines