IND vs AUS: तीसरे टेस्ट मैच के लिए इन 2 खिलाड़ियों पर लटकी तलवार, बड़ा फैसला ले सकते हैं रोहित शर्मा

India vs Australia 3rd Test Match:: तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम बड़े बदलाव के साथ उतर सकती है। दो खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता है।

IND vs AUS (39)

India vs Australia 3rd Test Match: एडिलेड टेस्ट मैच में भारत को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पर्थ टेस्ट मैच जीतने के बाद ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में कड़ी टक्कर देगी। लेकिन दूसरे मैच में भारतीय टीम की पोल खुल गई। माना जा रहा है कि तीसरे मैच के लिए रोहित शर्मा टीम इंडिया में बड़ा बदलाव करेंगे। वह दो खिलाड़ियों का पत्ता साफ कर सकते हैं।

विज्ञापन

इन 2 खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता

सीरीज का तीसरा मैच 14 दिसंबर से खेला जाएगा। टीम मैनेजमेंट और रोहित शर्मा भारतीय टीम की प्लेइंग में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। हर्षित राणा और आर अश्विन का पत्ता साफ हो सकता है। एडिलेड टेस्ट मैच में अश्विन और राणा खासा कमाल नहीं कर सके। राणा ने दूसरे मैच में साधारण गेंदबाजी की थी। उन्होंने 16 ओवर में 86 रन खर्च किए और एक भी सफलता हासिल नहीं की। हर्षित का इकोनॉमी रेट भी ज्यादा रहा। उन्होंने 5.37 की इकोनॉमी रेट के साथ रन खर्च किए थे।

विज्ञापन

वहीं आर अश्विन भी खासा कमाल नहीं कर सके। अश्विन बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में भी फ्लॉप हुए। उन्होंने पहली पारी में 18 रन खर्च कर 1 विकेट लिया। इसके अलावा पहली पारी में अश्विन ने 22 गेंदों में 22 और दूसरी पारी में 14 गेंदों में 7 रन बनाए थे। उनके पास बड़ी पारी खेलने का अच्छा मौका था। लेकिन दिग्गज खिलाड़ी ने निराश किया।

विज्ञापन

इन 2 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

माना जा रहा है कि हर्षित राणा की जगह पर आकाशदीप को मौका मिल सकता है, जिन्होंने टेस्ट में भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। आकाश ने अब तक खेले गए 5 टेस्ट मैच में 10 विकेट झटके हैं। इसके अलावा अश्विन की जगह पर वाशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है। सुंदर भारतीय बल्लेबाजी विभाग में मोर्चा संभाल सकते हैं, साथ ही गेंदबाजी में भी वह ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

तीसरे मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, आकाशदीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ