India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच का पांचवां और आखिरी दिन सोमवार को इतिहास की किताबों में दर्ज हो गया। इस टेस्ट ने अब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में दर्शकों की संख्या का नया रिकॉर्ड बना लिया है। इस मैच को स्टेडियम में जाकर देखने वाले फैंस की संख्या अब तक 350,700 हो गई है। इसी के साथ 1936-37 में बना दर्शकों की संख्या का रिकॉर्ड चकनाचूर हो गया है। यह ऑस्ट्रेलिया के किसी भी मैदान पर मैच देखने आए दर्शकों की सर्वाधिक संख्या है। यह ऐतिहासिक संख्या क्रिकेट के प्रति दर्शकों के गहरे लगाव और समर्थन को दर्शाती है।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: रोहित शर्मा ने फिर किया निराश, खराब फॉर्म नहीं छोड़ रही साथ, क्या लेंगे संन्यास?
साढ़े तीन लाख पार हुई दर्शकों की संख्या
फॉक्स क्रिकेट के अनुसार, पहले सेशन के दौरान इस मैच के पांच दिनों में दर्शकों की संख्या 350,700 थी। यह अब ऑस्ट्रेलिया में खेले गए किसी भी टेस्ट मैच में दर्शकों की सबसे बड़ी संख्या है।
सोमवार की सुबह पहले सेशन के आखिर में एमसीजी के ‘एक्स’ अकाउंट ने पोस्ट किया, ‘हमने आधिकारिक तौर पर 1936/37 में स्थापित दर्शकों की संख्या के रिकॉर्ड को पार कर लिया है, जब ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच छह दिनों तक चला था।’ फॉक्स स्पोर्ट्स कमेंट्री पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि फाइनल संख्या अब भी बढ़ सकती है।
क्या है मैच का हाल
पांचवें दिन टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया का आखिरी विकेट जल्दी से लेकर उनकी पारी 234 रनों पर समेट दी। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके। इस तरह टीम इंडिया को 340 रनों का टारगेट मिला। पांचवें दिन मुश्किल टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, जहां कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने एक बार फिर से निराश किया। इसके अलावा पूरी सीरीज में अच्छी बैटिंग करने वाले केएल राहुल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
यह भी पढ़ें: WTC Final Scenario: मेलबर्न टेस्ट हारने पर भारत का क्या होगा? ऐसे बना पाएगा फाइनल में जगह
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
5 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
6 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
7 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
8 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines