IND vs AUS: रोहित शर्मा ने फिर किया निराश, खराब फॉर्म नहीं छोड़ रही साथ, क्या लेंगे संन्यास?

Rohit Sharma: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बार फिर फेल रहे और सिर्फ नौ रन बनाकर आउट हो गए। ऐसा होने के बाद उनके संन्यास लेने की अटकलें फिर तेज हो गई हैं।

Rohit Sharma

Rohit Sharma

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का चौथा टेस्ट मेलबर्न में जारी है। भारत को कंगारू टीम ने 340 रनों का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम को अपने कप्तान रोहित शर्मा से काफी उम्मीदें थीं कि वो खराब फॉर्म को भुलाकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बेहतरीन पारी खेलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पूरी सीरीज में रनों के लिए जूझ रहे रोहित इस बार भी सिर्फ नौ रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए।

विज्ञापन

दूसरी पारी की शुरुआत से ही कंट्रोल में दिख रहे रोहित अचानक से कमिंस की गेंद पर शॉट लगाने गए और स्लिप में कैच दे बैठे। उनका कैच मिचेल मार्श लिया। उनकी पारी का खात्मा कंगारू टीम के कप्तान पैट कमिंस ने किया। रोहित के आउट होने के बाद अब एक बार से उनके संन्यास लेने की अटकलें तेज हो गई हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

पूरी सीरीज में फेल रहे हैं रोहित

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने बच्चे के जन्म की वजह से रोहित ने टेस्ट सीरीज का पहला मैच मिस कर दिया था। टीम को उम्मीद थी कि उनके आने से उनका बैटिंग ऑर्डर मजबूत हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रोहित का बल्ला पूरी सीरीज में शांत रहा है। उन्होंने इस सीरीज में पांच बार बैटिंग की है और बल्ले से सिर्फ 31 रन ही बना पाए हैं। उनके लगातार खराब प्रदर्शन से उनके फैंस भी निराश हैं और उनसे संन्यास की मांग कर रहे हैं। एक नजर रोहित को लेकर फैंस के रिएक्शंस पर।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ