Rohit Sharma vs KL Rahul: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का दूसरा टेस्ट शुरू होने में अब बस दो दिन बचे हैं। एडिलेड में होने वाले इस मैच के लिए भारतीय टीम पूरी तरह तैयार है। हालांकि टीम अब तक ओपनिंग को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति में बनी हुई है। इस मैच में सभी की निगाहें अपने दो प्रमुख सलामी बल्लेबाजों केएल राहुल और रोहित शर्मा पर टिकी हैं। रोहित पर्सनल कारणों की वजह से पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे, जिसके बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कप्तानी संभाली थी। लेकिन अब उनकी वापसी से कप्तानी का जिम्मा भी उनके पास ही होगा। रोहित के एडिलेड में ओपनिंग में उतरने पर राहुल नंबर तीन या नंबर छह पर खेलते नजर आ सकते हैं। एडिलेड टेस्ट शुरू होने से पहले आइए एक नजर डालते हैं राहुल और रोहित के टेस्ट मैचों के आंकड़ों पर।
रोहित शर्मा
सबसे पहले बात कर लेते हैं भारतीय कप्तान रोहित की, जो अपने शानदार स्ट्रोक खेलने और पारी को संभालने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक अपने करियर में 64 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने 42.29 की औसत से 4271 रन बनाए हैं। वनडे में तीन दोहरे शतक जड़ने वाले रोहित का टेस्ट में बेस्ट स्कोर 212 है।
उन्होंने क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में अब तक 18 फिफ्टी और 12 शतक जड़े हैं, जहां उनका स्ट्राइक रेट 57.48 का रहा है। टेस्ट में उनके बल्ले से निकले 470 चौके और 88 छक्के उनकी प्रतिभा को बखूबी दर्शाते हैं, साथ ही उन्हें ओपनिंग के लिए मजबूत दावेदार बनाते हैं।
KL Rahul vs. Rohit Sharma in Test cricket Stats at different batting positions and in SENA countries. Someone PR Team have manipulated the masses. 🙂 pic.twitter.com/8qBiVpmYnZ
— 𝐉𝐨𝐝 𝐈𝐧𝐬𝐚𝐧𝐞 (@jod_insane) December 1, 2024
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश की जीत से बदला WTC पॉइंट्स टेबल का हाल, कितना पड़ेगा टीम इंडिया पर असर?
केएल राहुल
दूसरी ओर केएल राहुल ने अब तक 54 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 34.27 की औसत से 3084 रन बनाए हैं। इन दौरान उनका बेस्ट स्कोर 199 रन है, जो बताता है कि वे बड़े स्कोर बनाने की क्षमता रखते हैं। हालांकि उनका औसत रोहित की तुलना में थोड़ा कम है।
राहुल ने अब अपने टेस्ट करियर में 16 फिफ्टी और 8 शतक जड़े हैं, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 52.57 है, जो रोहित से थोड़ा कम है। उन्होंने इस फॉर्मेट में 366 चौके और 26 छक्के जड़े हैं, जो दिखाता है कि वो टेस्ट में तेजी से रन बनाने के बजाय पारी को आगे बढ़ाने पर ध्यान देते हैं।
यह भी पढ़ें: 24 में से 15 गेंदें डॉट… ऑस्ट्रेलिया जाने को तैयार हैं मोहम्मद शमी! साबित कर दी है फिटनेस
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
20 mins agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
22 mins agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
38 mins agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
1 hr ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
1 hr agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
1 hr agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
1 hr agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines