India vs Australia 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जाएगा। इस मैच में केएल राहुल किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे, ये बड़ा सवाल बना हुआ है। पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल को ओपनिंग करते हुए देखा गया था। राहुल ने पहले मैच में ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए कमाल का प्रदर्शन भी किया था। इसके अलावा वॉर्मअप मैच में यशस्वी जायसवाल के साथ राहुल को पारी की शुरुआत करते हुए देखा गया था। अब इस सवाल पर केएल राहुल ने मजेदार जवाब दिया है।
उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें बताया दिया गया है कि वह किस नंबर पर बैटिंग करेंगे, लेकिन यह भी कहा गया है कि इसका खुलासा आज नहीं कर सकते। राहुल ने आगे कहा कि यह जानने के लिए आपको मैच के पहले दिन या कप्तान की प्रेस कॉन्फ्रेंस का इंतजार करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश की जीत से बदला WTC पॉइंट्स टेबल का हाल, कितना पड़ेगा टीम इंडिया पर असर?
क्या बोले केएल राहुल
केएल राहल ने कहा, ‘मैं सिर्फ प्लेइंग इलेवन में रहना चाहता हूं। वहां जाकर बल्लेबाजी करना चाहता हूं और टीम के लिए खेलना चाहता हूं। मैं बस वहां जाता हूं और देखता हूं कि किसी खास परिस्थिति में रन बनाने के लिए मुझे क्या करना होगा। अच्छी बात यह है कि मैंने अलग-अलग पोजीशन में बल्लेबाजी की है। शुरुआत में जब मुझे अलग-अलग पोजीशन में बल्लेबाजी करने के लिए कहा गया, तो यह मानसिक रूप से थोड़ी चुनौती थी। उन पहली 20-25 गेंदों को कैसे खेलना है? मैं कितनी जल्दी अटैक कर सकता हूं? ये चीजें पहले एक समस्या थीं, लेकिन अलग-अलग फॉर्मेट में खेलने के अनुभव के साथ अब यह आसान हो गया है।’
पर्थ में खूब चला राहुल का बल्ला
कैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री इलेवन के खिलाफ डे-नाइट के प्रैक्टिस मैच के दौरान राहुल और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी को कोई परेशानी नहीं हुई और उन्होंने पहले विकेट के लिए 75 रन जोड़े। उन्होंने कंगारू टीम के खिलाफ पर्थ टेस्ट में अपनी दोनों पारियों में 250 गेंदों पर 103 रन बनाए। उनकी इस पारी ने काफी हद तक चेतेश्वर पुजारा की कमी खलने नहीं दी।
यह भी पढ़ें: नेपाल प्रीमियर लीग में गरजा शिखर धवन का बल्ला, 4 चौके और 5 छक्के के दम पर खेली तूफानी पारी
संबंधित खबरें
स्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
12 mins agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
25 mins agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
37 mins ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
1 hr agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
2 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines