IND vs AUS: चौथे दिन भारत से हुईं ये 5 बड़ी गलतियां, अब मंडरा रहा हार का खतरा

India vs Australia 4th Test: मेलबर्न टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया से पांच बड़ी गलतियां हुईं। जिसका टीम इंडिया को नुकसान उठाना पड़ा है। अब भारत पर मेलबर्न टेस्ट में हार का खतरा मंडरा रहा है।

IND vs AUS 4th Test

IND vs AUS 4th Test

India vs Australia 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है। चौथे दिन टीम इंडिया की गेंदबाजी में काफी शानदार शुरुआत रही थी। एक समय भारतीय गेंदबाजों ने महज 91 रन के अंदर ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट चटका दिए थे, लेकिन चौथे दिन टीम इंडिया से पांच बड़ी गलतियां हुई जिसके चलते अब भारत पर बॉक्सिंग डे-टेस्ट में हार का खतरा मंडरा रहा है। इनमें से 4 गलतियां टीम इंडिया से फील्डिंग करते वक्त हुईं।

विज्ञापन

5 में से 3 गलती यशस्वी ने की

चौथे दिन पांच गलतियों में से तीन गलतियां अकेले यशस्वी जायसवाल ने की। चौथे दिन फील्डिंग करते हुए जायसवाल ने तीन कैच छोड़े। जिनमें से एक कैच टीम इंडिया को काफी भारी पड़ा। ये कैच मार्नस लाबुशेन का था, जिन्होंने दूसरी पारी में चौथे दिन 70 रन की पारी खेली। जब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 99 रन पर 6 विकेट था, तब जायसवाल ने लाबुशेन का कैच छोड़ दिया था। ये कैच टीम इंडिया को चौथे दिन सबसे महंगा पड़ा। इसके अलावा जायसवाल ने उस्मान ख्वाजा और पैट कमिंस का भी कैच छोड़ा था।

विज्ञापन

विज्ञापन

सिराज से हुई गलती

इसके अलावा जब ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन लियोन और स्कॉट बोलैंड की आखिरी जोड़ी बल्लेबाजी कर रही थी, तब सिराज से भी एक छोटी सी गलती हो गई थी। दरअसल जब सिराज, नाथन को गेंदबाजी कर रहे थे तो गेंदबाज से एक उनका कैच छूट गया, हालांकि ये उतना आसान नहीं था लेकिन अगर ये कैच हो जाता तो ऑस्ट्रेलिया के पास 300 रन की बढ़त न होती और चौथे दिन ही कंगारू टीम ऑलआउट हो जाती।

विज्ञापन

बुमराह से भी हुई गलती

इसके अलावा चौथे दिन आखिर में जसप्रीत बुमराह से भी बड़ी गलती हो गई। बुमराह से भी ये गलती नाथन लियोन के सामने ही हुई। दरअसल बुमराह की गेंद पर नाथन स्लिप में केएल राहुल को अपना कैच दे बैठे थे, लेकिन बाद में अंपायर ने इसको नो-बॉल दे दिया और फैंस भी हैरान रह गए। वहीं अगर ये बुमराह की ये गेंद नो-बॉल न होती तो ऑस्ट्रेलिया की टीम चौथे दिन ऑलआउट हो जाती और बुमराह के इस पारी के 5 विकेट भी पूरे हो जाते।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ