हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: क्या विराट कोहली की गलती से आउट हुए जायसवाल? देखें वीडियो

India vs Australia 4th Test: मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल रन आउट हो गए। हालांकि विराट कोहली ये रन नहीं लेना चाहते थे। इसका वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Yashasvi Jaiswal

India vs Australia 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के 2 विकेट जल्दी गिरने के बाद यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली के बीच अच्छी साझेदारी देखने को मिल रही थी, फिर अचानक हुई मिसअंडरस्टैंडिंग के चलते यशस्वी जायसवाल रन आउट हो गए। जायसवाल कमाल की लय में दिखाई दे रहे थे और वे अपने शतक के भी काफी करीब थे, लेकिन एक गलती के चलते अपना विकेट गंवा बैठे। हालांकि बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि आखिर इसमें गलती किसकी थी, क्या विराट से गलती हुई?

किसकी गलती से आउट हुए जायसवाल

रोहित शर्मा और केएल राहुल के जल्दी आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच 102 रन की साझेदारी देखने को मिली, हालांकि ये साझेदारी ज्यादा बड़ी हो सकती थी, लेकिन जल्दबाजी जायसवाल को भारी पड़ गई।

ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: ‘न कप्तानी, न फील्डिंग..’ पूर्व दिग्गजों ने रोहित शर्मा को लगाई लताड़

विज्ञापन


दरअसल स्कॉट बोलैंड के ओवर की आखिरी गेंद पर जायसवाल शॉट लगाकर दौड़ पड़े लेकिन गेंद सीधे पैट कमिंस के हाथ में गई। इस दौरान नॉन स्ट्राइक पर खड़े कोहली रन नहीं लेना चाहते थे, लेकिन जायसवाल खुद को रोक नहीं पाए और अपना विकेट गंवा बैठे। ऐसे में विराट कोहली की इसमें कोई गलती नहीं कह सकते हैं।

जायसवाल ने खेली 82 रन की पारी

यशस्वी जायसवाल कमाल की लय में दिखाई दे रहे थे। ऐसा लग रहा था कि इस मैच में उनके बल्ले से शतक देखने को मिलेगा, लेकिन ऐसा हो न सका। पहली पारी में जायसवाल ने बल्लेबाजी करते हुए 118 गेंदों पर 82 रन की पारी खेली थी। उनके बल्ले से 11 चौके और एक छक्का देखने को मिला था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- On This Day: मेलबर्न में रहाणे ने खेली थी विजयी पारी, बॉक्सिंग डे-टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को चटाई थी धूल

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola