India vs Australia 2nd ODI: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड में खेला जा रहा है. रोहित शर्मा ने इस मैच में काफी सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए. इसके साथ ही रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में इतिहार रच दिया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित वनडे में एक खास उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.
रोहित ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास
एडिलेड में रोहित शर्मा ने जैसे ही अपने खाते में 2 रन जोड़े, उनके नाम एक खास उपलब्धि जुड़ गई. रोहित शर्मा अब ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1000 वनडे रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. इसके अलावा दुनिया के पांचवें खिलाड़ी भी रोहित बन गए हैं. रोहित से पहले ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये बड़ा कारनामा वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज विव रिचर्ड्स, डेसमंड हेन्स, श्रीलंका के कुमार संगाकारा और महेला जयवर्धने कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: रोहित शर्मा ने बनाया बहुत बड़ा रिकॉर्ड, दिग्गज सौरव गांगुली को छोड़ दिया पीछे
सौरव गांगुली को छोड़ा पीछे
इसके अलावा मैच में 1 रन बनाते ही रोहित ने पूर्व भारतीय दिग्गज सौरव गांगुली को भी पीछे छोड़ दिया. रोहित अब बतौर सलामी बल्लेबाज वनडे में ज्यादा रन बनाने के मामले में सौरव गांगुली से आगे निकल चुके हैं. सौरव गांगुली ने बतौर ओपनर वनडे फॉर्मेट में 9146 रन बनाए थे. अब रोहित उनसे आगे निकल गए हैं. इस लिस्ट में अब रोहित से आगे एडम गिलक्रिस्ट, क्रिस गेल, सनथ जयसूर्या और सचिन तेंदुलकर का नाम है.
पिछले मैच में फ्लॉप रहे थे रोहित
पर्थ में रोहित शर्मा की लंबे समय के बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी हुई थी, हालांकि उनकी वापसी कुछ खास नहीं रही थी. पर्थ में रोहित शर्मा महज 8 रन बनाकर आउट हो गए थे. रोहित शर्मा के लिए पर्थ वनडे भी यादगार था क्योंकि ये उनके करियर का 500वां इंटरनेशनल मैच था, 500 या उससे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले रोहित भारत के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: 0 पर आउट हुए विराट कोहली, फिर भी एडिलेड में हो गया करिश्मा
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
5 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
25 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
49 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines