IND vs AUS: 0 पर आउट हुए विराट कोहली, फिर भी एडिलेड में हो गया करिश्मा

India vs Australia 2nd ODI: एडिलेड को कोहली का पसंदीदा स्टेडियम माना जाता है लेकिन विराट एकबार फिर से फ्लॉप साबित हुए. पर्थ की तरह एडिलेड में विराट कोहली बिना खाता खोले आउट हुए, लेकिन फिर भी एडिलेड में करिश्मा हो गया.

Virat Kohli

Virat Kohli

India vs Australia 2nd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है. एकबार फिर से टीम इंडिया को टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने का मौका मिला और बल्लेबाजी में एकबार फिर से फैंस के हाथों निराशा हाथ लगी. विराट कोहली पर फैंस की निगाहे थी, क्योंकि एडिलेड को कोहली का पसंदीदा स्टेडियम माना जाता है लेकिन विराट एकबार फिर से फ्लॉप साबित हुए. पर्थ की तरह एडिलेड में विराट कोहली बिना खाता खोले आउट हुए, लेकिन फिर भी एडिलेड में करिश्मा हो गया.

विज्ञापन

कोहली को फैंस ने दिया स्टैंडिंग ओवेशन

जैसे ही एडिलेड में शुभमन गिल का विकेट गिरा तो फिर पिच पर विराट कोहली की एंट्री हुई. इस बार फैंस को विराट कोहली से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, क्योंकि एडिलेड में कोहली रन बनाना पसंद करते हैं. लेकिन इसबार विराट कोहली एडिलेड में भी बिना खाता खोले आउट हो गए. हालांकि कोहली के शून्य पर आउट होने के बाद भी स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने कोहली को स्टैंडिंग ओवेशन दिया और विराट ने भी हाथ उठाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया.

विज्ञापन

पर्थ में मिचेल स्टार्क ने विराट कोहली को आउट किया था, तो वहीं एडिलेड में जैवियर बार्टलेट ने कोहली को एल्बीडब्ल्यू आउट किया. कोहली ने इस मैच में 4 गेंदों का सामना किया. जैसे ही आउट होकर मैदान से बाहर जाते हुए कोहली ने दर्शकों का हाथ उठाकर अभिवादन स्वीकार किया तो एकबार फिर से सोशल मीडिया पर उनके रिटायरमेंट की अटकलें लगाई जाने लगी.

विज्ञापन

विराट कोहली का एडिलेड में प्रदर्शन

एडिलेड में विराट कोहली के आंकड़ें काफी शानदार रहे हैं, आज की पारी को हटा दें कोहली इस मैदान पर 2 शतक जड़ चुके हैं. इस मैदान पर विराट कोहली ने 5 मैच खेलते हुए वनडे में 244 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 48.80 का रहा था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ