India vs Afghanistan T20I Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने वाली है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाली इस सीरीज का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के स्क्वॉड में बड़ा बदलाव हुआ है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह यश ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है. अफगानिस्तान टी20 सीरीज के साथ-साथ बीसीसीआई ने एशियन गेम्स के स्क्वॉड में भी यह बदलाव किया है.
हर्षित राणा हुए बाहर, यश ठाकुर की हुई एंट्री
भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. हर्षित अफगानिस्तान सीरीज के साथ-साथ एशियन गेम्स के स्क्वॉड से भी बाहर हो गए हैं. उनकी जगह युवा तेज गेंदबाज यश ठाकुर को दोनों टीमों में शामिल कर लिया गया है. BCCI ने गुरुवार, 10 सितंबर को आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि 24 वर्षीय हर्षित राणा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैब कर रहे थे और उनकी रिकवरी भी अच्छी चल रही थी. लेकिन अचानक 7 सितंबर को एक मैच सिमुलेशन के दौरान बॉलिंग करते समय राणा को रेक्टस फेमोरिस स्ट्रेन हो गया, जिसके कारण वह सीरीज से बाहर हो गए हैं.
यश ठाकुर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ किया था टी20I डेब्यू
हर्षित राणा की जगह भारतीय टीम में शामिल किए गए 27 वर्षीय तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने हाल ही में जुलाई 2026 में जिम्बाब्वे दौरे पर अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. यश ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले दो मैचों 4 विकेट अपने नाम किए थे. घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलने वाले यश ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अब तक 50 मैच खेल चुके हैं और 7.04 की शानदार इकॉनमी रेट से 81 विकेट हासिल किए हैं.
ये भी पढ़ें- दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच हुआ ड्रॉ तो कौन सी टीम बनेगी चैंपियन? जानिए BCCI का नियम
अफगानिस्तान T20 सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर.
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की अपडेटेड टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर.
ये भी पढ़ें- IND vs PAK Hockey: भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 19-0 से चटाई धूल, शान से की सेमीफाइनल में एंट्री
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines