India vs Afghanistan, Varun Chakaravarthy: अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम के स्टार मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. चक्रवर्ती ने इंग्लैंड दौरे पर लगी चोट से उबरकर अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले के जरिए वापसी की थी, लेकिन एक ही मैच खेलने के बाद वे फिर से चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए हैं. चक्रवर्ती के दोबारा चोटिल होने से बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर सवाल खड़े हो गए हैं, जहां उन्होंने रिहैब किया था.
वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण अफगानिस्तान टी20 सीरीज से हुए बाहर
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. चक्रवर्ती 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 मैच में भारतीय प्लेइंग 11 का हिस्सा थे, जहां उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 16 रन देकर एक विकेट हासिल किया था.
लेकिन अब चोट के कारण वह सीरीज के बाकी मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. हालांकि, चक्रवर्ती को ये चोट कैसे लगी और उनकी चोट कितनी गंभीर है, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है. लेकिन एक मैच के बाद ही चक्रवर्ती के फिर से चोटिल होने से बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) पर सवाल उठ रहे हैं.
लगातार चोटों से जूझ रहे हैं वरुण चक्रवर्ती
35 वर्षीय वरुण चक्रवर्ती पिछले कुछ महीनों से लगातार चोटों से जूझ रहे हैं. चक्रवर्ती को आईपीएल 2026 के दौरान पैर में चोट लग गई थी. लेकिन दर्द के बावजूद उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलना जारी रखा. इसके बाद उन्होंने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन कराया और आयरलैंड में टी20 सीरीज में नहीं खेल पाए. हालांकि, चक्रवर्ती ने जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज में वापसी की थी.
लेकिन फिर तीसरे मैच में लगी हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा और फिर से सीओई जाना पड़ा. अब अफगानिस्तान टी20 सीरीज में उनकी वापसी हुई, लेकिन पहले मैच के बाद ही वह फिर से चोटिल होकर बाहर हो गए हैं.
ये भी पढ़ें- ICC ने क्रांती गौड़ को सुनाई सजा, फाइनल में श्रीलंकाई खिलाड़ी को इशारा करना पड़ा भारी
एशियन गेम्स से भी हो सकते हैं बाहर
अफगानिस्तान टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया को जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेना है, जिसकी शुरुआत 17 सितंबर से होने जा रही है. ऐसे में अगर वरुण चक्रवर्ती की चोट गंभीर हुई और वह समय पर फिट नहीं हो सके तो वे एशियन गेम्स से भी बाहर हो सकते हैं. हालांकि, बीसीसीआई की ओर से अभी तक वरुण की चोट को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
21 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
54 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - Dainik Jagran [Abhishek Tripathi]
First published on:
Know More: Editorial Guidelines