Live Updates
IND U19 vs AFG U19 World Cup Semifinal 2026 Live: भारत ने 7 विकेट से जीता सेमीफाइनल
भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया है. इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 311 रनों का मुश्किल लक्ष्य रखा था, जिसे टीम इंडिया ने 41.1 ओवर में ही 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. यह अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज रहा. भारत की ओर से एरोन जॉर्ज ने शतक जड़ा और 115 रनों की शानदार पारी खेली. उनके अलावा, वैभव सूर्यवंशी ने 68 रन और कप्तान आयुष म्हात्रे ने 62 रनों की पारी खेली. इस जीत के साथ ही भारत ने 10वीं बार फाइनल में जगह बनाई है. अब टीम इंडिया शुक्रवार, 6 फरवरी को फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी.
A record-extending 6⃣th title in sight 🙌
India U19 will play against England U19 in the ICC Men's Under-19 Cricket World Cup 2026 final 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/rM2IsqevMZu19worldcup pic.twitter.com/hA1NyCIVPO
— BCCI (@BCCI) February 4, 2026d
IND U19 vs AFG U19 World Cup Semifinal 2026 Live: एरोन जॉर्ज लौटे पवेलियन
40वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को एरोन जॉर्ज के रूप में तीसरा झटका लगा. जॉर्ज 104 गेंदों पर 115 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और 2 छक्के लगाए. भारत का स्कोर 40 ओवर के बाद 303/3 है.
IND U19 vs AFG U19 World Cup Semifinal 2026 Live: एरोन जॉर्ज ने ठोका शानदार शतक
भारतीय ओपनर एरोन जॉर्ज ने सेमीफाइनल में शानदार शतक ठोक दिया है. जॉर्ज ने अफगानिस्तान के खिलाफ 95 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 13 चौके और दो छक्के जड़े. भारत का स्कोर 37 ओवर में 2 विकेट पर 280 रन है.
IND U19 vs AFG U19 World Cup Semifinal 2026 Live: भारत का स्कोर 250 के पार
भारत का स्कोर 250 के पार पहुंच चुका है. 34 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 2 विकेट पर 260 रन है. विहान मल्होत्रा 22 गेंदों में 21 रन और एरोन जॉर्ज के 91 गेंद में 95 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों के बीच 46 गेंदों पर 56 रनों की साझेदारी हो चुकी है.
IND U19 vs AFG U19 World Cup Semifinal 2026 Live: भारत को लगा दूसरा झटका, आयुष म्हात्रे आउट
27वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को दूसरा झटका लगा. कप्तान आयुष म्हात्रे 59 गेंदों पर 62 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्हें नूरिस्तानी उमरज़ई ने आउट किया.
IND U19 vs AFG U19 World Cup Semifinal 2026 Live: आयुष म्हात्रे ने ठोका शानदार अर्धशतक
एरोन जॉर्ज के बाद कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी अर्धशतक ठोक दिया है. उन्होंने 43 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया. यह उनका इस टूर्नामेंट में दूसरा अर्धशतक है. भारत का स्कोर 23 ओवर के बाद 189/1 है.
IND U19 vs AFG U19 World Cup Semifinal 2026 Live: एरोन जॉर्ज ने जड़ा अर्धशतक
भारतीय ओपनर एरोन जॉर्ज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है. यह उनका टूर्नामेंट में पहला अर्धशतक है. इस दौरान जॉर्ज ने आयुष म्हात्रे के साथ दूसरे विकेट के लिए 80 से अधिक रनों की साझेदारी कर चुके हैं.
IND U19 vs AFG U19 World Cup Semifinal 2026 Live: भारत का स्कोर 100 के पार
भारत ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है. टीम इंडिया ने 14 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए हैं. जॉर्ज 35 रन और कप्तान आयुष म्हात्रे 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND U19 vs AFG U19 World Cup Semifinal 2026 Live: भारत ने 10 ओवर में बनाए 91 रन
भारत ने शुरुआती 10 ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 91 रन बना लिए हैं. हालांकि, भारत को वैभव सूर्यवंशी के रूप में पहला झटका लगा. वैभव 68 रन बनाकर आउट हुए. भारत अभी लक्ष्य से 220 रन पीछे है.
IND U19 vs AFG U19 World Cup Semifinal 2026 Live: भारत को लगा पहला झटका, वैभव सूर्यवंशी आउट
10वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को वैभव सूर्यवंशी के रूप में पहला झटका लगा. वैभव 33 गेंदों पर 68 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें नूरिस्तानी उमरज़ई ने आउट किया.
IND U19 vs AFG U19 World Cup Semifinal 2026 Live: वैभव सूर्यवंशी ने ठोका तूफानी अर्धशतक
वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक और तूफानी अर्धशतक ठोक दिया है. वैभव ने अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 24 गेंदों पर पचासा लगाया. इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के जड़े.
IND U19 vs AFG U19 World Cup Semifinal 2026 Live: भारत की दमदार शुरुआत
भारतीय टीम ने दमदार शुरुआत की है. भारत ने शुरुआती 6 ओवर में बिना कोई नुकसान 55 रन बना लिए हैं. फिलहाल वैभव सूर्यवंशी 34 रन और एरोन जॉर्ज 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND U19 vs AFG U19 World Cup Semifinal 2026 Live: भारत की बल्लेबाजी शुरू
311 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी और एरोन जॉर्ज पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, अफगानिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज अब्दुल अजीज पहला ओवर करने आए हैं.
IND U19 vs AFG U19 World Cup Semifinal 2026 Live: भारत को मिला 311 रनों का लक्ष्य
अफगानिस्तान ने भारत के सामने जीत के लिए 311 रनों का लक्ष्य रखा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 310 रनों का स्कोर खड़ा किया. अफगानिस्तान की ओर से फैसल शिनोजादा और उज़ैरुल्लाह नियाज़ई ने शानदार शतकिय पारी खेली. फैसल ने 93 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 110 रनों की पारी खेली, जबकि उज़ैरुल्लाह ने 86 गेंदों पर 12 चौके और 2 छक्कों के साथ 101 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं, भारत के लिए दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट हासिल किए.
IND U19 vs AFG U19 World Cup Semifinal 2026 Live: उज़ैरुल्लाह नियाज़ई ने जड़ा शतक
पारी के आखिरी ओवर में उज़ैरुल्लाह नियाज़ई ने शतक जड़ दिया है. उज़ैरुल्लाह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 85 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया.
IND U19 vs AFG U19 World Cup Semifinal 2026 Live: भारत को मिली तीसरी सफलता
46वें ओवर में भारत को आखिरकार तीसरी सफलता मिली. दीपेश देपेंद्र ने फैसल शिनोजादा को पवेलियन का रास्ता दिखाया. शिनोजादा 93 गेंदों पर 110 रन बनाकर आउट हुए. अफगानिस्तान का स्कोर 46 ओवर के बाद 266/3 है.
IND U19 vs AFG U19 World Cup Semifinal 2026 Live: उज़ैरुल्लाह नियाज़ई ने जड़ा अर्धशतक
फैसल शिनोजादा के शतक के बाद उज़ैरुल्लाह नियाज़ई ने भी अर्धशतक लगा दिया है. उज़ैरुल्लाह ने 63 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया.
IND U19 vs AFG U19 World Cup Semifinal 2026 Live: फैसल शिनोजादा ने ठोका शानदार शतक
अफगानिस्तान के फैसल शिनोजादा ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए एक और शतक जड़ दिया है. शिनोजादा ने सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ 86 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. उनके साथ उज़ैरुल्लाह नियाज़ई 40 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND U19 vs AFG U19 World Cup Semifinal 2026 Live: अफगानिस्तान का स्कोर 200 के पार
अफगानिस्तान का स्कोर 200 के पार पहुंच चुका है. अफगानिस्तान की टीम ने 41 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 204 रन बना लिए हैं. फिलहाल फैसल शिनोजादा 93 रन और उज़ैरुल्लाह नियाज़ई 33 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 90 रनों से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है. वहीं, भारतीय गेंदबाज तीसरी सफलता की तलाश कर रहे हैं.
IND U19 vs AFG U19 World Cup Semifinal 2026 Live: फैसल शिनोजादा ने जड़ा अर्धशतक
अफगानिस्तान के बल्लेबाज फैसल शिनोजादा का शानदार फॉर्म जारी है. शिनोजादा ने सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ 49 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया है. उनके साथ उजैरुल्लाह नियाजई 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं और अफगानिस्तान का स्कोर 150 रन के करीब पहुंच गया है.
IND U19 vs AFG U19 World Cup Semifinal 2026 Live: भारत को मिली दूसरी सफलता
25वें ओवर की पहली गेंद पर भारत को दूसरी सफलता मिली. कनिष्क चौहान ने ओस्मान सादात को आउट किया. सादात 70 गेंदों पर 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
IND U19 vs AFG U19 World Cup Semifinal 2026 Live: अफगानिस्तान का स्कोर 100 के पार
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 22 ओवर में 110 रन बना लिए हैं. फिलहाल ओमान सादात 36 रन और फैसल शिनोजादा 37 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है. दोनों के बीच 55 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो गई. भारत को दूसरी विकेट की तलाश है.
IND U19 vs AFG U19 World Cup Semifinal 2026 Live: भारत को मिली पहली सफलता
13वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को पहली सफलता मिली. दीपेश देवेंद्रन ने खतरनाक दिख रहे खालिद अहमदज़ई को पवेलियन भेजा. अहमदज़ई 39 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हुए.
IND U19 vs AFG U19 World Cup Semifinal 2026 Live: अफगानिस्तान ने 10 ओवर में बनाए 42 रन
अफगानिस्तान ने शुरुआती 10 ओवर में बिना कोई नुकसान 42 रन बना लिए हैं. फिलहाल खालिद अहमदज़ई 33 गेंदों पर 26 रन और उस्मान सादात 27 गेंदों पर 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. वहीं, भारत को अब भी पहली विकेट की तलाश है.
IND U19 vs AFG U19 World Cup Semifinal 2026 Live: अफगानिस्तान की शानदार शुरुआत
खालिद अहमदज़ई और उस्मान सादात ने अफगानिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलाई है. अफगान टीम ने 5 ओवर में बिना कोई नुकसान 23 रन बना लिए हैं. अहमदज़ई 12 रन और सादात 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND U19 vs AFG U19 World Cup Semifinal 2026 Live: अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम के लिए उस्मान सादात और खालिद अहमदजई पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, भारत की ओर से तेज गेंदबाज आरएस अंबरीश पहला ओवर करने आए हैं.
IND U19 vs AFG U19 World Cup Semifinal 2026 Live: वैभव सूर्यवंशी पर होगी सबकी नजरें
इस मुकाबले में एक बार फिर सबकी नजरें टीम इंडिया के स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी पर होंगी और इस अहम मुकाबले में उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी. वैभव इस टूर्नामेंट में अच्छी लय में नजर आए हैं और अब तक दो अर्धशतक लगा चुके हैं. हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उनका बल्ला खामोश रहा था. 14 साल के इस तूफानी बल्लेबाज ने अब तक खेले 5 मैचों में दो अर्धशतकों की मदद से कुल 196 रन बनाए हैं. अगर वैभव 15-20 ओवर तक क्रीज पर टिक गए, तो अफगानिस्तान के गेंदबाजों के लिए मुश्किलें काफी बढ़ सकती हैं.
IND U19 vs AFG U19 World Cup Semifinal 2026 Live: अफगानिस्तान की प्लेइंग XI
उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, महबूब खान (विकेटकीपर/कप्तान), अजीजुल्लाह मियाखिल, अब्दुल अजीज, खातिर स्टानिकजई, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई, वहीदुल्लाह जादरान.
IND U19 vs AFG U19 World Cup Semifinal 2026 Live: भारत की प्लेइंग XI
एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (डब्ल्यू), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन.
IND U19 vs AFG U19 World Cup Semifinal 2026 Live: अफगानिस्तान ने जीता टॉस
अफगानिस्तान के कप्तान महबूब खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करेगी.
IND U19 vs AFG U19 World Cup Semifinal 2026 Live: हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और अफगानिस्तान में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 12 यूथ वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 10 मैच अपने नाम किए हैं. अफगानिस्तान को सिर्फ 2 बार ही जीत मिली है. ये आंकड़े दिखाते हैं कि अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी है और उसके फाइनल में पहुंचने की संभावनाएं काफी मजबूत नजर आती हैं.
IND U19 vs AFG U19 World Cup Semifinal 2026 Live: हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और अफगानिस्तान में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 12 यूथ वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 10 मैच अपने नाम किए हैं. अफगानिस्तान को सिर्फ 2 बार ही जीत मिली है. ये आंकड़े दिखाते हैं कि अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी है और उसके फाइनल में पहुंचने की संभावनाएं काफी मजबूत नजर आती हैं.
IND U19 vs AFG U19 World Cup Semifinal 2026 Live: शानदार फॉर्म में दोनों टीमें
वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा जैसे स्टार खिलाड़ियों के शानदार फॉर्म के साथ भारतीय टीम ने अब तक इस टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है. वहीं अफगानिस्तान की टीम ने 5 में से 4 मैच जीतकर सबको चौंका दिया है और मजबूत दावेदार के रूप में उभरी है. दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में है और सेमीफाइनल में दोनों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.
IND U19 vs AFG U19 World Cup Semifinal 2026 Live: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
भारतीय अंडर-19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, आरोन जॉर्ज, आरएस अंबरीश, हेनिल पटेल, दीपेश देवेन्द्रन, खिलान पटेल.
अफगानिस्तान अंडर-19 टीम: खालिद अहमदजई, उस्मान सादात, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, महबूब खान (कप्तान), अजीजुल्लाह मियाखिल, नूरिस्तानी उमरजई, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, वहीदुल्लाह जादरान, अकील खान.
IND U19 vs AFG U19 World Cup Semifinal 2026 Live: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड
भारत: एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेट कीपर), कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, उद्धव मोहन, हरवंश पंगालिया, मोहम्मद एनान, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह.
अफगानिस्तान: उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, महबूब खान (विकेट कीपर), अजीजुल्लाह मियाखिल, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई, वहीदुल्लाह जादरान, अकील खान, नजीफुल्लाह अमीरी, खातिर स्टानिकजई, सलाम खान, जैतुल्लाह शाहीन.
IND U19 vs AFG U19 World Cup Semifinal 2026 Live: फाइनल के टिकट के लिए भारत-अफगानिस्तान की भिड़ंत आज
भारत और अफगानिस्तान के बीच आज आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. पांच बार की चैंपियन टीम इंडिया इस मैच में जीत हासिल कर अपने छठी ट्रॉफी के और करीब पहुंचना चाहेगी, जबकि अफगानिस्तान की टीम पहली बार फाइनल में जगह बनाने उतरेगी. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस इसके आधा घंटा पहले यानी 12:30 बजे होगा.
ये भी पढ़ें-U19 WC सेमीफाइनल में कितनी बार हारी है टीम इंडिया? 12 साल पहले पाकिस्तान ने तोड़ा था सपना
India vs Afghanistan U19 World Cup 2026 2nd Semifinal Highlights: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 7 विकेट से शानदार जीत के साथ आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट पर 310 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में उतरी भारतीय टीम ने एरोन जॉर्ज के शतक के दम पर 41.1 ओवर में ही 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. यह अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज रहा.
भारत की ओर से जॉर्ज ने सबसे ज्यादा 115 रनों की शानदार पारी खेली. उनके अलावा, वैभव सूर्यवंशी ने 68 रन और कप्तान आयुष म्हात्रे ने 62 रन बनाए. वहीं, गेंदबाजी में भारत के लिए दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट हासिल किए. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 10वीं बार फाइनल में जगह बना ली है. अब भारतीय टीम शुक्रवार, 6 फरवरी को फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी और छठी बार चैंपियन बनना चाहेगी. भारत इस टूर्नामेंट की सफल टीम है और अब तक पांच बार खिताब जीता है.
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
5 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines