IND vs AFG Test, Shubman Gill Records: भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में शानदार शतकीय पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया. मुल्लांपुर में इस मुकाबले के पहले दिन भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 368 रन बनाए. कप्तान गिल ने नाबाद 103 रन बनाकर न सिर्फ टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि अपनी इस पारी के दौरान महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. इसके साथ ही गिल ने एमएस धोनी और विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया.
शुभमन गिल ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान सबसे कम समय में 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने अपने कप्तानी करियर के पहले टेस्ट से लेकर मौजूदा मुकाबले तक सिर्फ 351 दिनों में यह उपलब्धि हासिल कर ली. इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने बतौर कप्तान 1000 रन तक पहुंचने में 405 दिन लगाए थे. इसके अलावा, गिल टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान 1000 रन पूरे करने वाले भारत के 11वें बल्लेबाज भी बन गए हैं.
कोहली और धोनी को भी छोड़ा पीछे
इतना ही नहीं, शुभमन गिल ने बतौर भारतीय कप्तान सबसे कम पारियों में 1000 टेस्ट रन पूरे करने के मामले में विराट कोहली और एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया. गिल ने यह उपलब्धि सिर्फ 15 पारियों में हासिल की, जबकि कोहली और धोनी को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 18-18 पारियां खेलनी पड़ी थीं. हालांकि, इस सूची में पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर अभी भी शीर्ष पर हैं, जिन्होंने केवल 14 पारियों में 1000 रन पूरे कर लिए थे.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 के बाद अब श्रीलंकाई धरती पर गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, चौके-छक्के से मचाया तहलका
बतौर टेस्ट कप्तान शतकों की लिस्ट में चढ़े ऊपर
भारत के लिए बतौर टेस्ट कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. कोहली ने 113 पारियों में 20 शतक जड़े हैं. सुनील गावस्कर ने 74 पारियों में 11 शतक लगाए, जबकि मोहम्मद अजहरुद्दीन और सचिन तेंदुलकर के नाम 9-9 शतक दर्ज हैं. अब शुभमन गिल के खाते में बतौर कप्तान सिर्फ 15 पारियों में 6 टेस्ट शतक हो चुके हैं, जो उनकी शानदार निरंतरता को दर्शाता है.
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान
- विराट कोहली – 20 शतकीय पारियां
- सुनील गावस्कर – 11 शतकीय पारियां
- मोहम्मद अजहरुद्दीन – 9 शतकीय पारियां
- सचिन तेंदुलकर – 7 शतकीय पारियां
- शुभमन गिल – 6 शतकीय पारियां
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ही नहीं, इस खिलाड़ी को भी पहली बार भारतीय टी20 टीम में मिली जगह, IPL में मचाया था कोहराम
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
57 mins agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
1 hr agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
2 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines