India vs Afghanistan Test: भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है. भारत की 564 रनों की पहली पारी के जवाब में अफगानिस्तान की टीम 152 रनों पर ही ढेर हो गई. इस तरह भारत ने 412 रनों की बढ़त की और अफगानिस्तान को फॉलोआन दे दिया. हालांकि, इस दौरान अफगानिस्तान के स्टार बल्लेबाज रहमत शाह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया. रहमत ने भारत के खिलाफ अर्धशतक जड़कर एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. उनसे पहले कोई भी अफगान बल्लेबाज ये कारनामा नहीं कर सका था.
रहमता शाह ने रचा इतिहास
मुल्लांपुर टेस्ट के तीसरे दिन रहमत शाह ने 100 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. रहमत ने 50 रन पूरे करते ही भारत के खिलाफ एक ऐसा रिकॉर्ड बना डाला, जो इससे पहले अफगानिस्तान का कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका था. दरअसल, रहमत शाह टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ अर्धशतक लगाने वाले अफगानिस्तान के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. रहमत ने 135 गेंदों पर 60 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके और एक शानदार छक्का लगाया.
इसी के साथ वह टेस्ट में भारत के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले अफगान बल्लेबाज भी बन गए हैं. इससे पहले भारत के खिलाफ किसी सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले अफगानी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी थे, जिन्होंने 2018 के टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 36 रन बनाए थे.
ये भी पढ़ें- Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान से पहले इन 2 टीमों से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स
रहमत शाह ने पूरे किए 1000 टेस्ट रन
इस अर्धशतकीय पारी के साथ रहमत शाह ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर लिए हैं और ऐसा करने वाले अफगानिस्तान के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. 32 साल के रहमत ने यह मुकाम अपने 12वें टेस्ट मैच में हासिल किया. इस मामले में दूसरे स्थान पर हशमतुल्लाह शाहिदी हैं, जो अब तक 791 रन बना चुके हैं.
गौरतलब है कि भारत और अफगानिस्तान के बीच यह सिर्फ दूसरा टेस्ट मुकाबला है. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट साल 2018 में खेला गया था, जो अफगानिस्तान के टेस्ट क्रिकेट इतिहास का भी पहला मैच था. तब से लेकर अब तक अफगानिस्तान ने कुल 12 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उसे केवल तीन जीत हासिल हुई हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs AFG: 18 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, 23 साल के मानव सुथार ने डेब्यू में किया ऐतिहासिक कारनामा
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
30 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
50 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines