India vs Afghanistan T20 Series: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच अगले महीने 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. 13 सितंबर से नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाली इस सीरीज में भारतीय टीम अपने घर पर ही मेहमान के रूप में खेलेगी, क्योंकि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) इसकी मेजबानी कर रही है. इसी बीच एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस टी20 सीरीज के मीडिया राइट्स पाकिस्तान की कंपनी ट्रांसग्रुप (TransGroup) को बेच दिए हैं. यह कंपनी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के साथ भी जुड़ी हुई है.
अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी कंपनी को दिए मीडिया राइट्स
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने 12 अगस्त को भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के शेड्यूल का ऐलान किया था. उसी बयान में बोर्ड ने अपने कमर्शियल और ब्रॉडकास्ट पार्टनर के बारे में भी बताया था. बोर्ड ने कहा, “वैनी ACB के लॉन्ग टर्म के क्लोथिंग पार्टनर के रूप में बने रहेंगे. TG (ट्रांसग्रुप) एसीबी के ग्लोबल मीडिया राइट्स सिंडीकेशन पार्टनर के रूप में काम करेंगे. TPT360 मीडिया प्रोडक्शन पार्टनर और फैनकोड भारत में आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर होगा.”
यानी पाकिस्तान की कंपनी ट्रांसग्रुप ही इस टी20 सीरीज को दुनिया के अलग-अलग देशों में ब्रॉडकास्ट कराएगी. ट्रांसग्रुप का हेडक्वार्टर लाहौर में है. ऐसे में भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज से इस पाकिस्तानी कंपनी को खूब कमाई होने वाली है.
भारत में कहां देख पाएंगे लाइव?
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की शुरुआती कमर्शियल घोषणा के एक दिन बाद यानी 13 अगस्त को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने इस भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए अलग से लीनियर टेलीविजन ब्रॉडकास्ट राइट्स खरीदे थे. ऐसे में भारतीय फैंस इस सीरीज का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जबकि फैनकोड पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड मैचों को लेकर जबरदस्त क्रेज, 48 घंटे में बिके 26 हजार टिकट, देखें पूरा शेड्यूल
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर को होगी और आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा. इस सीरीज के तीनों मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. इस सीरीज के लिए अभी टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया गया है. हालांकि, अफगानिस्तान ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर चुकी है, जिसकी कप्तान इब्राहिम जादरान को सौंपी गई है.
- 13 सितंबर 2026 – पहला टी20I, शाम 7:30 बजे
- 15 सितंबर 2026 – दूसरा टी20I, शाम 7:30 बजे
- 17 सितंबर 2026 – तीसरा टी20I, शाम 7:30 बजे
भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम
इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, रशीद खान, नांग्याल खरोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, अब्दुल्ला अहमदजई,
रिजर्व खिलाड़ी: शाहिदुल्लाह कमाल, फरीद अहमद मलिक, इजाज अहमदजई.
ये भी पढ़ें- IND vs SL: सोनल दिनुशा की शानदार बल्लेबाजी पर आया BCCI का रिएक्शन, सचिन तेंदुलकर से हुई तुलना
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
1 hr agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
9 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
10 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
10 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
11 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
11 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
11 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
13 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
13 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines