India vs Afghanistan T20I Series Live Streaming: भारत और अफगानिस्तान के बीच रविवार, 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. इस सीरीज में टीम इंडिया पहली बार अपने ही देश में बतौर मेहमान टीम खेलेगी, क्योंकि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) इस सीरीज की मेजबानी कर रहा है. वहीं, सीरीज के शुरू होने से पहले फैंस यह जानना चाहते हैं कि भारत-अफगानिस्तान टी20 मुकाबले कब और कहां लाइव देख सकते हैं. इसी बीच भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का लाइव प्रसारण कहां होगा, यह कन्फर्म हो गया है.
कब और कहां देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20I सीरीज?
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 15 सितंबर और तीसरा मैच 17 सितंबर को होगा. सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय समयानुसार 7 बजे शुरू होंगे. इस सीरीज के मीडिया राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है. यानी आप भारत-अफगानिस्तान टी20 मुकाबलों का लाइव प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. इसके अलावा, सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और बिजनेस हेड (स्पोर्ट्स और इंटरनेशनल) राजेश कौल ने मंगलवार, 8 सितंबर को इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि, ”भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज सोनी स्पोटर्स नेटवर्क के क्रिकेट पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाती है. यह हमारे ‘फेस्टिवल ऑफ स्पोटर्स में एक और रोमांचक प्रतिस्पर्धा को जोड़ती है.”
वैभव सूर्यवंशी पहली बार भारत में खेलेंगे टी20I मैच
भारत के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पहली बार भारत में टी20 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए नजर आएंगे. 15 साल के वैभव ने जुलाई 2026 में इंग्लैंड में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था और उसके बाद वह जिम्बाब्वे दौरे पर भी भारतीय टीम का हिस्सा रहे. वैभव अब तक 6 T20I मैच खेले हैं, लेकिन सभी विदेश में खेले हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी गई है. भारतीय टीम में वैभव के अलावा अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह जैसे सितारे मौजूद हैं.
हालांकि, बुमराह, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा का खेलना फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर करेगा. वहीं, अफगानिस्तान टीम की कमान इब्राहिम जादरान के हाथों में होगी. अफगान टीम में राशिद खान, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजइ और रहमतुल्लाह गुरबाज जैसे खिलाड़ी हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच सीरीज में रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- क्या टीवी शो के चक्कर में रोहित शर्मा को छोड़ना पड़ेगा क्रिकेट? जानिए BCCI का नियम
IND vs AFG T20I Series: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती.
अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), अब्दुल्ला अहमदजई, नवीन-उल-हक, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरज़ई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी.
ये भी पढ़ें- नमनधीर ने 173 रनों की पारी खेल मचाया धमाल, टूटते-टूटते बचा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
7 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
15 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
15 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
16 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
16 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
17 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
17 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
17 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines