India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने वाला है. सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया दिल्ली पहुंची चुकी है और जमकर प्रैक्टिस कर रही है. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का सामना भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से हुआ. बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए सिर्फ चार गेंदों में वैभव को आउट कर दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
बुमराह ने वैभव सूर्यवंशी को किया ढेर
दरअसल, अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया प्रैक्टिस कर मैदान पर उतरी, जहां 15 साल की उम्र में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी का सामना जसप्रीत बुमराह से हुआ. बुमराह चोट से पूरी तरह उबर कर मैदान पर उतर रहे हैं. प्रैक्टिस के दौरान बुमराह अच्छे रिदम में नजर आए और बेहतरीन गेंदबाजी कर वैभव को चलता किया.
आईपीएल 2026 में बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी प्रैक्टिस सेशन में बैकफुट पर नजर आए. बुमराह ने उनके सामने चार गेंद फेंकी, जिसमें 2 यॉर्कर और 2 लेंथ बॉल शामिल रही. बुमराह की एक गेंद पर वैभव के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और वह आउट हो गए. बुमराह-सूर्यवंशी के इस आमने-सामने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे हैं.
अपने घर पर ही बतौर मेहमान टीम खेलेगा भारत
भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा. वहीं, दूसरा टी20I 15 सितंबर को, जबकि आखिरी मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा. सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. टीम इंडिया पहली बार अपने घर पर बतौर मेहमान टीम खेलेगी, क्योंकि अफगानिस्ता क्रिकेट बोर्ड इस सीरीज की मेजबानी कर रहा है. सीरीज के सभी मुकाबले शाम 7 बजे शुरू होंगे. इसके आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा.
ये भी पढ़ें- ENG vs PAK: पाकिस्तान की खराब हालत पर फिर भड़के वसीम अकरम, बताया सबसे शर्मनाक कदम
IND vs AFG T20I Series: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर.
अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, रशीद खान, नांग्याल खरोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, अब्दुल्ला अहमदजई.
ये भी पढ़ें- जापान में दिखा वैभव सूर्यवंशी का क्रेज! महज 2 दिन में ऐतिहासिक मुकाबले की सभी टिकटें हुई SOLD OUT
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
21 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
49 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines