---विज्ञापन---

जापान में दिखा वैभव सूर्यवंशी का क्रेज! महज 2 दिन में ऐतिहासिक मुकाबले की सभी टिकटें हुई SOLD OUT

India vs Japan: भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी भी खेलते नजर आने वाले हैं. इस ऐतिहासिक मुकाबले के लिए उपलब्ध सभी टिकटें महज 2 दिन के अंदर बिक गई.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

भारत बनाम जापान टी20आई मैच का संदर्भ

भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा।

यह भारतीय टीम का जापान के खिलाफ पहला टी20I मैच होगा, जिसे Suzuki Cup नाम दिया गया है।

इस ऐतिहासिक मैच के लिए उपलब्ध सभी 2,000 टिकटें सिर्फ दो दिनों में बिक गईं।

मैच से जुड़ी अन्य जानकारी

भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे, जबकि जापान की टीम की कप्तानी कैंडल कार्डोवा फ्लेमिंग करेंगे।

भारत-जापान टी20I मैच की सभी टिकटें बिकी (PIC Credit - ANI)
---विज्ञापन---

India vs Japan T20I Match Tickets Sold Out: भारत में क्रिकेट को लेकर दीवानगी किसी से छिपी नहीं है, लेकिन अब जापान में भी टीम इंडिया और खासकर 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाना है. भारतीय टीम पहली बार जापान के खिलाफ कोई टी20I मुकाबला खेलेगी. इसे Suzuki Cup नाम दिया गया है. इस ऐतिहासिक मुकाबले के लिए उपलब्ध सभी 2,000 टिकटें महज दो दिनों में बिक गईं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जापान में इस मैच को लेकर कितना क्रेज है.

बता दें कि, जापान की टीम की कप्तानी कैंडल कार्डोवा फ्लेमिंग करेंगे, जबकि टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी. भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी के अलावा अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर जैसे बड़े नाम शामिल हैं. भारतीय टीम 19 सितंबर को जापान रवाना होगी और 21 सितंबर को प्रैक्टिस करेगी. इसके बाद 22 सितंबर को मुकाबला होगा. फिर टीम एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल डिफेंड करने उतरेगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- ‘वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 से बाहर रखना चाहिए’, अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले अजिंक्य रहाणे ने दी सलाह

First published on: Sep 11, 2026 08:39 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola