IND vs AFG, Jasprit Bumrah: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है. आज यानी 13 सितंबर को सीरीज का पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. बुमराह ने मैच के पहले ही ओवर में एक विकेट लेकर टी20 क्रिकेट में अपने 350 विकेट पूरे कर लिए. इसी के साथ वह भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल के एलीट क्लब में शामिल हो गए हैं. वह 350 टी20 विकेट लेने वाले सिर्फ भारतीय गेंदबाज बन गए हैं.
जसप्रीत बुमराह ने पूरे किए 350 टी20 विकेट
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. श्रेयस ने मैच का पहला ओवर फेंकने के लिए जसप्रीत बुमराह को गेंद थमाई. चोट से उबरकर अफगानिस्तान टी20 सीरीज में वापसी कर रहे बुमराह ने मैदान पर आते ही धमाका कर दिया. उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर ही अफगानिस्तान के ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज को आउट कर दिया.
उन्होंने गुरबाज को अभिषेक शर्मा के हाथों स्लिप में कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया. गुरबाज बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इस विकेट के साथ ही बुमराह ने अपने टी20 करियर में 350 विकेट पूरे कर लिए. इस मैच से पहले वह 349 विकेट हासिल कर चुके थे और इस मुकाम को हासिल करने से सिर्फ एक विकेट दूर थे.
भुवनेश्वर-चहल के बाद ऐसा करने वाले बने तीसरे गेंदबाज
जसप्रीत बुमराह ने टी20 क्रिकेट में 350 टी20 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल यह कारनामा कर चुके हैं. इसके अलावा, बुमराह 300 से ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज भी बन गए हैं. टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में बुमराह से चहल 396 विकेट और भुवनेश्वर 363 विकेट के साथ मौजूद हैं. बुमराह ने टी20 क्रिकेट में अपने 350 विकेट 284वें मैच की 281वीं पारी में पूरे किए. उन्होंने यह मुकाम 22 से भी कम की औसत के साथ हासिल किया है.
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
- युजवेंद्र चहल – 396 विकेट
- भुवनेश्वर कुमार – 353 विकेट
- जसप्रीत बुमराह – 350 विकेट
- पीयूष चावला – 329 विकेट
- रविचंद्रन अश्विन – 322 विकेट
ये भी पढ़ें- IND vs AFG: पहले टी-20 मैच में क्यों नहीं खेले वैभव सूर्यवंशी? कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा हिंट
बुमराह के नाम टी20I में 120 से ज्यादा विकेट
32 वर्षीय जसप्रीत बुमराह अपना 284वां टी20 मैच खेल रहे हैं. बुमराह ने भारत के लिए अब तक खेले 96 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 122 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट भी 6.51 की रही और उन्होंने एक बार 4 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है. इसके अलावा, बुमराह 2013 से ही मुंबई इंडियंस का अहम हिस्सा रहे हैं, जहां उन्होंने आईपीएल में अब तक 158 मैचों में 187 विकेट अपने नाम किए हैं. आईपीएल में बुमराह ने 3 बार चार विकेट और 2 बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी किया है. उनकी सटीक यॉर्कर और डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी उन्हें टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में शामिल करती हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान मैच में हुआ ऐतिहासिक बदलाव, राष्ट्रगान से पहले बजा वंदे मातरम्
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
20 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
38 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines